scriptनगर निगम कर्मचारी संघ 12 मार्च से फिर करेगा आंदोलन | Patrika News
सागर

नगर निगम कर्मचारी संघ 12 मार्च से फिर करेगा आंदोलन

नगर निगम के कर्मचारी संघ ने की बैठक सागर. कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में सोमवार को नगर निगम के सभी कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक ने कर्मचारियों की समस्याओं और समय पर वेतन भुगतान […]

सागरMar 11, 2025 / 07:18 pm

नितिन सदाफल

कर्मचारी संघ ने की बैठक
नगर निगम के कर्मचारी संघ ने की बैठक

सागर. कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में सोमवार को नगर निगम के सभी कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक ने कर्मचारियों की समस्याओं और समय पर वेतन भुगतान को लेकर चर्चा की। बैठक में बताया कि बकाया वेतन भुगतान सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने 11 मार्च तक के लिए आंदोलन स्थगित किया था। अब 12 मार्च से आंदोलन यथावत रहेगा। आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें हरेन्द्र खटीक, राजेश सिंह, रामाधार तिवारी, आनंद मंगल गुरु, सईद उद्दीन कुरैशी, माधव चढ़ार, शकुन्तला गोस्वामी, जया श्रीवास्तव, वर्षा समत, स्वदेश सनकत, राजेन्द्र सनकत, सूरज मछन्दर, मनोज चौबे, विकास उपाध्याय, आशुतोष सोलंकी, राजेश चौबे को शामिल किया गया है।

Hindi News / Sagar / नगर निगम कर्मचारी संघ 12 मार्च से फिर करेगा आंदोलन

ट्रेंडिंग वीडियो