scriptपुरोहित पुजारियों ने किया पंचांग पूजन, भेंट किए पौधे | Priests performed Panchang Pooja and presented plants | Patrika News
सागर

पुरोहित पुजारियों ने किया पंचांग पूजन, भेंट किए पौधे

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. रामगुलाम त्रिपाठी पन्ना वालों के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम।

सागरMar 30, 2025 / 04:48 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

सनातन नववर्ष के एक दिवस पूर्व पुरोहित पुजारी विद्वत संघ ने मंदिरों में पंचांग पूजन कार्यक्रम किया। मुख्य आयोजन बैंक कॉलोनी तिली रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित हुआ। बुंदेलखंड के विद्वानों ने सागर से प्रकाशित बुंदेलखंड पंचांग का पूजन किया गया। साथ ही सभी को पंचांग एवं ग्रह नक्षत्रों पर आधारित पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम बुंदेलखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. रामगुलाम त्रिपाठी पन्ना वालों के सानिध्य में हुआ। अध्यक्षता संघ के संभागीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने की। पंचांग पूजन के यजमान कुलपति डॉ. अनिल तिवारी, शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, डॉ. डीपी चौबे, मनोज पाण्डेय व नीरज तिवारी रहे। आचार्य पुरुषोत्तम गौतम, बालमुकुंद शास्त्री, देवेंद्र गुरु, पंकज प्रसाद तिवारी, रमाकांत त्रिवेदी, शिवनारायण शास्त्री, भगवत कृष्ण शास्त्री अमित कटारे ने सामूहिक रूप से सस्वर मंत्रोच्चार किया गया। भरत तिवारी ने बताया कि ज्योतिष विद्वानों से परामर्श करके हमने ग्रह नक्षत्र और राशियों पर आधारित वृक्षों के पौधे आसपास की नर्सरी से एकत्रित किए। वट, पीपल, पाकल, गूलर,शमी,वेल, आक, आंवला, केला, पारिजात,पलाश, खैर, गुड़हल, जामुन, तुलसी, चंदन, अर्जुन, महुआ व नागकेसर आदि के पौधे भेंट किए गए।

Hindi News / Sagar / पुरोहित पुजारियों ने किया पंचांग पूजन, भेंट किए पौधे

ट्रेंडिंग वीडियो