– हर रोज बढ़ती गई संख्या
टाइगर रिजर्व उपसंचालक कार्यालय के अनुसार सोमवार सुबह से गिद्ध गणना शुरू की गई थी और हर रोज गिद्धों की संख्या बढ़ी है। पहले दिन टाइगर रिजर्व व तीनों वन मंडलों में कुल 1119 गिद्ध नजर आए थे। दूसरे दिन मंगलवार को इनकी संख्या बढ़कर 1338 पर पहुंच गई और आखिरी दिन फाइनल आंकड़ों में गिद्धों की संख्या 1582 दर्ज की गई है।
– टाइगर रिजर्व में 344 गिद्ध बढ़े
टाइगर रिजर्व के अलावा जिले के उत्तर व दक्षिण वन मंडल व दमोह मंडल में पिछले साल हुई गणना में गिद्धों की कुल संख्या 1266 थी, जो इस बार बढ़कर 1582 पर पहुंच गई है। यानी चारों स्थानों पर पिछले बार की तुलना में 319 गिद्ध बढ़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा 936 गिद्ध टाइगर रिजर्व में नजर आए हैं, इसमें सबसे ज्यादा 349 गिद्ध डोंगरगांव गिद्ध कोंच में पाए गए हैं।
– वन मंडलों में गिद्धों की स्थिति
– टाइगर रिजर्व – 936 – उत्तर वन मंडल – 377 – दक्षिण वन मंडल – 90 – दमोह वन मंडल – 182
– सबसे ज्यादा गिद्ध कोंच में मिले
टाइगर रिजर्व में पिछले साल की तुलना में रेकार्ड 344 गिद्ध बढ़े हैं। क्षेत्र के 43 स्थानों में से सबसे ज्यादा गिद्ध डोंगरगांव की चट्टानों पर पाए गए हैं। डॉ. एए अंसारी, उप संचालक, टाइगर रिजर्व