scriptमहाकुंभ में मां का निधन, शव लेने जा रहा बेटा जाम में फंसा… | MP NEWS Mother died in Mahakumbh son going to collect body gets stuck in jaam | Patrika News
सिवनी

महाकुंभ में मां का निधन, शव लेने जा रहा बेटा जाम में फंसा…

MP NEWS: मुंबई के रहने वाली महिला का महाकुंभ में देहांत हो गया, मुंबई से बेटा शव लेने जा रहा था जो जाम में फंसा हुआ है….।

सिवनीFeb 09, 2025 / 09:41 pm

Shailendra Sharma

JAAM STORY
MP NEWS: प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती लोगों की भीड़ के कारण मध्यप्रदेश में कई जगह जाम लग गया है। हजारों वाहन इन जाम में फंसे हुए हैं और वाहनों में सवार लोग परेशान हो रहे हैं। मुंबई के रहने वाले दिनेश कुमार भी सिवनी में NH-44 पर लगे लंबे जाम में फंसे हुए हैं। दिनेश कुमार की मां महाकुंभ गई थीं जहां उनका देहांत हो गया है और दिनेश कार से मां के शव को लाने के लिए जा रहे थे लेकिन जाम में फंसने के कारण वो बेहद परेशान हैं।
देखें वीडियो-

सिवनी में NH-44 पर रविवार शाम को पुलिस ने जबलपुर की तरह जा रहे वाहनों को रोक दिया है। जिसके कारण यहां पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। जाम में फंसे लोगों की अपनी अपनी मजबूरियां हैं। जाम में फंसे मुंबई के रहने वाले दिनेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया है और मदद की गुहार लगाई है। दिनेश ने बताया कि उनकी मां महाकुंभ में स्नान करने के लिए गई थीं जहां पर उनका देहांत हो गया है। मां के देहांत की खबर मिलने के बाद परिवार के कुछ सदस्य ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं और वो कार से जा रहे थे। लेकिन जाम में फंसने के कारण वो परेशान हो रहे हैं। दिनेश के मुताबिक उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी अपनी मजबूरी बताई है लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें

बहन की शादी में डांस कर रही युवती की थमी सांसें, 1.30 मिनट का VIDEO कर देगा हैरान



सिवनी पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सिवनी पुलिस ने बढ़ते हुए जाम को देखते हुए रविवार को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी जारी करते हुए बताया गया है कि नागपुर, सिवनी, जबलपुर हाइवे पर बड़ी संख्या में वाहन आ जाने से जाम की स्थिति बनी हुई है। यूपी में ट्रैफिक रोक दिया गया है जिसके कारण सतना और रीवा में भी ट्रैफिक जाम है और करीब 40 किमी. लंबी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसलिए जो भी यात्री इन रास्तों से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले हैं वो हो सके तो अपनी यात्रा टाल दें। अभी अगले 24 घंटे इसी तरह की परिस्थिति रहने की संभावना है।

Hindi News / Seoni / महाकुंभ में मां का निधन, शव लेने जा रहा बेटा जाम में फंसा…

ट्रेंडिंग वीडियो