हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के 9-9 टाइटल बदले
जानकारी के अनुसार इस सत्र में कक्षा 1 से 12वीं तक की कुछ पुस्तकों में से कुछ टाइटल बदले हुए हैं। इन बदले हुए टाइटल की पुस्तकें अभी तक प्रिंट होकर रीवा डिपो को प्राप्त नहीं हो पाई हंै। ऐसे में यह पुस्तकें पाठ्यपुस्तक निगम के पास भी उपलब्ध नहीं हैं। जानकारी के अनुसार जिन कक्षाओं की पुस्तकें बदली हैं उनमें कक्षा 1, 2 व 3 की मैथ, कक्षा 3 की ईवीएस व कक्षा 6वीं की मैथ, साइंस, सोशल साइंस के साथ ही अंग्रेजी माध्यम की भी कुछ पुस्तकें बदली हैं।50 हजार पुस्तकों का है स्टॉक
बताया जा रहा है कि पाठ्यपुस्तक निगम के शहडोल डिपो को इस सत्र में एक भी पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई हंै। शिक्षण सत्र 2024-25 में जो पुस्तकें प्राप्त हुई थी, उनमें से ही शेष बची कक्षा 1 से 12वीं तक की पुस्तकें पुस्तक भण्डार संचालकों को मांग के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही। इनमें से भी बदले हुए टाइटल की पुस्तक उपलब्ध न होने पर आधा अधूरा सेट ही उपलब्ध कराया जा रहा है।पुस्तक मेले का होना है आयोजन
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन होना है। यह पुस्तक मेला 18 अप्रेल से 20 अप्रेल तक चलेगा। इसमें मुख्यालय के पुस्तक भण्डार संचालकों के स्टॉल लगेंगे, जहां से अभिभावक पुस्तकें व अन्य पठन पाठन सामग्री क्रय कर सकेंगे। मेले में भाग लेने वाले दुकान संचालकों को पुस्तकों की आवश्यकता होगी और पाठ्यपुस्तक निगम के पास पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध नहीं है।फैक्ट फाइल
संभाग में पंजीकृत पुस्तक भण्डार 11
शिक्षण सत्र 2024-25 में उपलब्ध पुस्तकें 212341
पाठ्य पुस्तक निगम में पिछले सत्र की शेष पुस्तकें 51541
मुख्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन 18 अप्रेल से
हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के बदले टाइटल – 18
इनका कहना
पाठ्यपुस्तक निगम में पुराना जो स्टॉक है उससे पुस्तक भण्डार संचालकों को पुस्तकें उपलब्ध करा रहे हैं। बदले हुए टाइटल की पुस्तकें प्रिंट हो रही हैं, जैसे ही रीवा डिपो आती हैं वह भी उपलब्ध करा दी जाएंगी। हमारा प्रयास है कि पुस्तक मेले के पहले दुकानदारों को सभी टाइटल की पुस्तकें उपलब्ध करा दें।
विपिन बिहारी त्रिपाठी, प्रबंधक पाठ्यपुस्तक निगम डिपो