खराब छवि वालों से दूरी, कंट्रोल रूम बनेगा
परीक्षा के सफल संचालन के लिए 1 मार्च से 5 अप्रेल तक बोर्ड मुख्यालय पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान निगरानी रखने के लिए केन्द्रों पर 25 छात्रों पर 1 वीक्षक, 26 से 50 छात्रों पर 2 वीक्षक, 51 से 75 छात्रों पर 3 वीक्षक और 76 से 100 छात्रों पर 4 वीक्षक तैनात किए जाएंगे। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों या शिक्षकों की छबि खराब हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। मूल्यांकन को गंभीर कार्य मानते हुए परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया जा सके। इस कार्य को गंभीरता से निभानी की जिम्मेदारी तय की गई है।
रोजाना होगी वीडियोग्राफी
परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और उनकी रोजाना वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के तहत लॉकर से निकालने से लेकर परीक्षा केन्द्र पर खोलने तक वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। जिला स्तर पर उडऩदस्तों की ओर से भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।