scriptलॉरियस अवॉर्ड से जेनिक सिनर का नामांकन रद्द, डोपिंग प्रतिबंध के कारण लिया फैसला | Jannik Sinner's nomination for Laureus Award revoked due to doping ban | Patrika News
Tennis News

लॉरियस अवॉर्ड से जेनिक सिनर का नामांकन रद्द, डोपिंग प्रतिबंध के कारण लिया फैसला

डोपिंग के कारण तीन महीने के प्रतिबंध के चलते लॉरियस अवॉर्ड से जेनिक सिनर का नामांकन रद्द कर दिया गया है। वाडा ने दो बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिनर पर बैन लगाया था।

भारतMar 01, 2025 / 08:14 am

lokesh verma

Jannik Sinner
साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले लॉरियस अवॉर्ड से इटली के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर का नामांकन वापस ले लिया गया है। विश्व नंबर एक खिलाड़ी सिनर को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन उन पर डोपिंग के कारण लगे तीन महीने के प्रतिबंध के चलते आयोजकों ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने दो बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण सिनर पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया था।

चर्चा के बाद निर्णय

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी के  अध्यक्ष  सीन फिट्जपैट्रिक नेे कहा कि लॉरियस एकेडमी द्वारा चर्चा के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष के लॉरियस अवॉर्ड के लिए जेनिक सिनर का नामांकन वापस ले लिया जाए। हमने इस मामले में संबंधित वैश्विक निकायों के निर्णयों का पालन किया है। हमें लगता है कि तीन महीने का प्रतिबंध उन्हें इस अवॉर्ड के लिए अयोग्य बनाता है। इस बारे में सिनर को सूचित कर दिया गया है।

Hindi News / Sports / Tennis News / लॉरियस अवॉर्ड से जेनिक सिनर का नामांकन रद्द, डोपिंग प्रतिबंध के कारण लिया फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो