scriptफसलों के बीच की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा | Patrika News
टीकमगढ़

फसलों के बीच की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

टीकमगढ़ / जतारा. जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना पर चार थानों की पुलिस के साथ एसडीओपी ने छापामार कार्रवाई की और एक एकड़ में लगे अफीम की खेती को मजदूरों के साथ पुलिस उखाड़ रही है।
पुलिस ने दो ट्रॉली अफीम को जब्त कर लिया है। कार्रवाई को देख जमीन मालिक रानू और आशाराम को अभिरक्षा में ले लिया है। यह कार्रवाई देर रात तक चलेगी।

टीकमगढ़Mar 12, 2025 / 05:44 pm

Pramod Gour

अफीम की खेती उखाड़ते पुलिस के साथ मजदूर।

अफीम की खेती उखाड़ते पुलिस के साथ मजदूर।

मजदूरों के साथ पुलिस भी उखाड़ रही अफीम के पेड़, खेत मालिक फरार

टीकमगढ़ / जतारा. जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना पर चार थानों की पुलिस के साथ एसडीओपी ने छापामार कार्रवाई की और एक एकड़ में लगे अफीम की खेती को मजदूरों के साथ पुलिस उखाड़ रही है।
पुलिस ने दो ट्रॉली अफीम को जब्त कर लिया है। कार्रवाई को देख जमीन मालिक रानू और आशाराम को अभिरक्षा में ले लिया है। यह कार्रवाई देर रात तक चलेगी। जानकारी के अनुसार मुहारा में आशाराम कुशवाहा रानू तिवारी की जमीन बटाई में लिए था। वह स्वयं और रानू की एक एकड़ जमीन में गेहूं, चना, सरसों के बीच में अफीम की खेती को तैयार कर रहा था। सरसों के बीच में अफीम की खेती के लाल और सफेद रंग के फूल दिखाई दी।
जिसकी सूचना एसडीओपी अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी एनएस ठाकुर को दी गई। एसपी के निर्देशन में एसडीओपी अभिषेक गौतम ने पुलिस दल का गठन किया। जिसमें जतारा थाना प्रभारी एसएन ठाकुर, चंदेरा थाना प्रभारी नीतू खटीक, दिगौड़ा थाना प्रभारी नीरज ङ्क्षसह लोधी और लिधौरा थाना प्रभारी को शामिल किया गया।
मंगलवार की सुबह 9 बजे मुहारा गांव में देवेंद्र, तिवारी, रानू तिवारी, राजेश तिवारी और आशाराम कुशवाहा के खेत पर छापामार कार्रवाई की।

आशाराम कुशवाहा द्वारा रानू तिवारी की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। उसको उखाडऩे के लिए मजदूरों के साथ पुलिस दिन भर लगी रही।
देर शाम तक एक खेत की फसल उखाड़ पाए और दो ट्रॉली गीली फसल की तौल की गई। यह कार्रवाई देर रात तक चली। कार्रवाई के दौरान पुलिस को बताया गया कि आशाराम कुशवाहा 48 वर्ष, देवेंद्र, रानू गुपलू एवं राजेंद्र तिवारी मुहारा निवासी के नाम यह जमीन राजस्व रिकार्ड में दर्ज है।
वीडियोग्राफी के साथ बयान किए गए दर्ज

पुलिस ने सुबह से शाम तक अफीम फसल की वीडियोग्राफी की। इसके साथ ही बयान दर्ज किए गए। देर शाम तक दो बीघा जमीन से दो ट्रॉली फसल को उखाड़ा गया। ग्रामीणों ने बताया कि रानू तिवारी को राजनैतिक पदाधिकारियों का संरक्षण है।
इनका कहना है

&मुहारा गांव में दो किसानों के खेत पर अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को मिली सूचना पर मुहारा जाकर आशाराम और रानू के खेत पर छापामार कार्रवाई की गई। जहां पर गेहूं, चना और सरसों के बीच में अफीम की फसल खड़ी थी। फसल को सुबह से उखाड़ा जा रहा था। जो अभी भी उखाडऩे के लिए बाकी है। इसके बाद तौल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बयान दर्ज कर तौल के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक गौतम, एसडीओपी, जतारा।

Hindi News / Tikamgarh / फसलों के बीच की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

ट्रेंडिंग वीडियो