scriptटोंक DM सौम्या झा ने त्याेहारों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त, कानून व्यवस्था पर रखेंगे नजर | Tonk DM Saumya Jha appointed duty magistrates for festivals, will keep an eye on law and order | Patrika News
टोंक

टोंक DM सौम्या झा ने त्याेहारों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त, कानून व्यवस्था पर रखेंगे नजर

Tonk News: कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगामी दिनों में आने वाले त्योहारों ओर पर्वो के लिए टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

टोंकFeb 09, 2025 / 09:40 pm

Santosh Trivedi

ias somaya jha tonk dm
Tonk News: टोंक जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगामी दिनों में आने वाले त्योहारों ओर पर्वो के लिए जिला कलक्टर सौम्या झा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनके तहत 10 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती, 11 को स्वामी रामचरण जयंती, 12 को गुरु रविदास जयंती, 13 को शब-ए बारात, 23 को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती एवं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
सौम्या झा ने बताया कि उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र,तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि उपखंड मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दूनी को संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नगरफोर्ट को संपूर्ण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टोडारायसिंह को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोडारायसिंह को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं।

Hindi News / Tonk / टोंक DM सौम्या झा ने त्याेहारों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त, कानून व्यवस्था पर रखेंगे नजर

ट्रेंडिंग वीडियो