scriptअवैध असलहा फैक्ट्री खुलासा: मांग के अनुसार होता है निर्माण, जानें क्या हुआ फैक्ट्री से बरामद? | Illegal arms factory: Manufacturing on demand, know what recovered | Patrika News
उन्नाव

अवैध असलहा फैक्ट्री खुलासा: मांग के अनुसार होता है निर्माण, जानें क्या हुआ फैक्ट्री से बरामद?

Illegal arms factory उन्नाव में असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। मौके से दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से बड़ी संख्या में उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बरामद उपकरणों को देखकर लोग हैरान हो गए। एसपी ने बताया कि मददगारों की तलाश की जा रही है।

उन्नावFeb 09, 2025 / 05:47 pm

Narendra Awasthi

पुलिस की गिरफ्त में असलहा बनाने वाले अभियुक्त
Illegal arms factory उन्नाव में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से असलहा बनाने वाला उपकरण भी बरामद किया गया है। एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि दो को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक का आपराधिक इतिहास भी है। कहां बेचते थे? संपर्क सूत्र क्या है? इसकी भी जानकारी की जा रही है। जल्दी ही और भी गिरफ्तारियां होंगी। अवैध असलहा फैक्ट्री सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़ी है।
यह भी पढ़े: मौसम पूर्वानुमान: 8 फरवरी को सक्रिय हुआ ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ, बारिश को लेकर आया नया अपडेट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री पड़ी है। मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू बाग स्थित रेलवे पटरी के पूर्वी किनारे पर रेडीमेड बाउंड्री वाल के पास अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं। सूचना पाकर एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस ने घेरेबंदी करके मूलचंद पुत्र रामलाल निवासी उमरगांव थाना सफीपुर और देशराज बढई पुत्र छोटेलाल निवासी मेथी ठाकुर थाना मांखी को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर 315 बोर के चार तमंचा, 12 बोर का एक तमंचा, 12 बोर की एक अध्दी बंदूक सहित अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि 4 से 5000 में अवैध असलहों की बिक्री होती थी। आसपास के जिलों में भी अवैध असलहे बेचे गए हैं। पूछताछ में काफी जानकारी मिली है। जिसे डेवलप किया जा रहा है। जितने लोग भी अवैध असलहे में शामिल है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मूलचंद का आपराधिक इतिहास है उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।
बरामद असलहे

बरामद किये गये उपकरण

पुलिस ने 4 तमंचा 315 बोर ,एक तमंचा 12 बोर, एक अद्धी बन्दूक 12 बोर, 5 मिस कारतूस 12 बोर, एक खोखा 12 बोर, 3 खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो किलो कोयला, एक लोहे का पंखा, भट्ठी, एक लोहे का ठोस टुकड़ा (निहाई), एक लोहे का शिकंजा, कसने के लिए एक लोहे की राड, एक लोहे की 12 बोर की पाइप 24 अंगुल, छेद करने के वाली 2 लोहे की हैण्ड मशीन, 3 छोटी बड़ी हथौड़ी, एक लोहा काटने की आरी, 8 ब्लेड, 2 छोटे बड़े प्लास, 7 लोहे की छोटी बड़ी रेती, 6 छोटी बड़ी लोहे की छेनी, 5 लोहे की सरिया के टुकडे, 10 अदद लोहे की छोटी-बड़ी सुम्मी, 2 लोहे के बाडी के पल्ले, 8 छोटी बड़ी स्प्रिंग, 7 लोहे के ट्रिगर, 27 छेद करने वाला लोहे का वर्मा, 1 बाडी लोहे का, 1 ग्राइंडर मशीन, 4 पत्ते, 1 हैमर मशीन, 4 315 बोर के छोटी बड़े पाइप, 2 बडे लोहे का शुम्बा, 1 रेगमाल 02 फीट लम्बा बरामद किया गया है।

Hindi News / Unnao / अवैध असलहा फैक्ट्री खुलासा: मांग के अनुसार होता है निर्माण, जानें क्या हुआ फैक्ट्री से बरामद?

ट्रेंडिंग वीडियो