scriptविशेष समुदाय की महिला ने 9 साल के बच्चे को अपने घर बुलाया, खीर खिलाई, फिर की…, हैरान करने वाली घटना | Woman called innocent to her house, did obscene acts, complaint to SP | Patrika News
उन्नाव

विशेष समुदाय की महिला ने 9 साल के बच्चे को अपने घर बुलाया, खीर खिलाई, फिर की…, हैरान करने वाली घटना

Woman called innocent to her house उन्नाव में एक महिला ने एक बच्चे के साथ अश्लील हरकतें की।‌ इसके बाद से मासूम अपने घर में गुमसुम रहने लगा।‌ किसी से बातचीत भी नहीं करता था, जो कुछ खाता उल्टी कर देता। काफी प्रयासों के बाद जब बच्चे ने जानकारी दी तो घर वालों के होश उड़ गए। पिता ने एसपी से शिकायत की है।

उन्नावFeb 10, 2025 / 09:27 pm

Narendra Awasthi

एसपी ऑफिस में घटना की जानकारी देता पीड़ित
Woman called innocent to her house उन्नाव में विशेष समुदाय की महिला ने 9 साल के बच्चे को बहला फुसलाकर अपने घर ले गई, उसे खीर खिलाया। वहां से वापस आने के बाद बच्चा गुमसुम रहने लगा, किसी से बातचीत नहीं करता था, कुछ भी खाने पर उल्टी कर दे रहा था। पिता ने जब प्यार से पूछा तो उसने जो कुछ बताया। उससे घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

“डीएम हो तो कानपुर जैसे वरना…” जो काम 7 सालों में नहीं हुआ वह 10 मिनट में हो गया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोस में रहने वाली विशेष समुदाय की महिला ने 9 साल के बच्चे को टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गई। उसे खीर खिलाई। वहां से आने के बाद मासूम गुमसुम रहने लगा। घर में किसी से बातचीत नहीं करता था। जो कुछ खाता, उल्टी कर देता।‌ बच्चों के इस व्यवहार से घर वाले भी परेशान थे।
पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

काफी प्रयासों के बाद घरवालों ने बच्चे को फुसलाकर जब पूछताछ की तो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। कक्षा तीन में पढ़ने वाले 9 वर्षीय बच्चे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली आंटी उसे अपने घर ले गई थी। जहां खीर खिलाया, उसके बाद उसके सारे कपड़े उतार दी। अपने साथ भी उसने यही किया। ‌इस दौरान उसने गंदी हरकतें की।‌ पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में मासूम बच्चे से मिली जानकारी की लिखते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि महिला पड़ोस में इसी प्रकार की हरकतें करती थी। इन्हीं हरकतों के कारण उसे भगा दिया गया था। एसपी ने न्याय का भरोसा दिलाया है। ‌

Hindi News / Unnao / विशेष समुदाय की महिला ने 9 साल के बच्चे को अपने घर बुलाया, खीर खिलाई, फिर की…, हैरान करने वाली घटना

ट्रेंडिंग वीडियो