3 लोगों ने गंवाई जान
अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यह घटना डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स के ऑफिस के बाहर हुआ। गोलीबारी में एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो दोनों महिलाओं को इस घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।
मामले की जांच शुरू
घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अब तक आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं है।
गंभीर समस्या है गन वॉयलेंस, नहीं हो रहा स्थिति में सुधार
अमेरिका में गन वॉयलेंस (
US Gun Violence) एक बेहद ही गंभीर समस्या है। इसके बावजूद भी इसके लिए कोई ऐसा उपाय नहीं किया जा रहा, जिससे स्थिति में सुधार हो। इसी वजह से अमेरिका में आए दिन ही गन वॉयलेंस के मामले सामने आते हैं। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। अमेरिका में एक छोटा बच्चा भी गन खरीद सकता है और इसकी वजह है अमेरिका में गन की खरीद पर कोई सख्त कानून का नहीं होना। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में कहीं भी गोलीबारी हो सकती है और कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से अमेरिका में गन वॉयलेंस के चलते हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और ये मामले कम नहीं हो रहे हैं।