12 लोगों की मौत
इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के पदांग पंजांग शहर में आज सुबह हुए बस एक्सीडेंट में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में अंतिम सांस ली।
23 लोग घायल
इस बस एक्सीडेंट में 23 लोग घायल हो गए। घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। किस वजह से हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस काफी तेज़ रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। एक टर्न पर बस के ब्रेक नहीं लगे और बस पलट गई। पलटकर बस एक घर की फेंसिंग से टकरा गई और यह हादसा हो गया। लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।