बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग कि कार्दशियन जैसी कई हस्तियां होगी शामिल
शादी में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प-जेरेड कुशनन, कैटी पेरी, हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो, डायने वॉन फस्र्टेनबर्ग, किम कार्दशियन जैसी हस्तियां शामिल होंगी। बेजोस-सांचेज की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाएगी। यहां जानते हैं ऐसी ही कुछ महंगी और चर्चित शादियों के बारे में-
दुनिया की महंगी शादियां
1 सैद गुत्सेरिएव और खादिजा उझाखोवा
यह शादी 26 मार्च 2016 को मॉस्को के सफिसा बैंक्वेटिंग वेन्यू में हुई थी। इस शादी का खर्चा करीब 1 अरब डॉलर था। इसमें जेनिफर लोपेज ने रिसेप्शन सॉन्ग गाया था। सैद गुत्सेरिएव के पिता मिखाइल गुत्सेरिएव तेल और मीडिया के बड़े कारोबारी हैं। खादिजा उझाखोवा डेंटिस्ट हैं। 2 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
पिछले वर्ष जुलाई में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर करीब 50 अरब रुपए खर्च हुए थे। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने परफॉर्मेंस दी थी। साथ ही जस्टिन बीबर, केटी पेरी और एंड्रिया बोसेली ने भी कॉन्सर्ट किए थे। शादी में किम कार्दशियन, निक जोनस, जॉन सीना और टोनी ब्लेयर जैसे बड़े सितारे भी शामिल हुए थे।
3 प्रिंस चाल्र्स और लेडी डायना
यह शादी 29 जुलाई 1981 को लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में हुई थी। इस शादी का खर्चा 48 मिलियन डॉलर (4.10 अरब रुपए) था। शादी से पहले बकिंघम पैलेस में एक गाला बॉल हुआ था और शादी से एक रात पहले लंदन में एक बड़ा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया था। समारोह में 3500 लोग शामिल हुए थे, जबकि करीब 75 करोड़ लोगों ने इसे टेलीविजन पर देखा था।