कु्र्स्क से यूक्रेनी सैनिकों के खात्मे का पुतिन ने किया दावा
पिछले कुछ महीनों से रूस के कुर्स्क (Kursk) में रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच जंग चल रही है। एक समय पर यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क के कई इलाकों पर कब्ज़ा भी जमा लिया था। लेकिन अब पुतिन ने दावा किया है कि रूस ने कुर्स्क के सभी इलाकों पर फिर से नियंत्रण वापस पा लिया है। पुतिन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सभी कोशिशें पूरी तरह असफल हो गई हैं। रूस के शीर्ष सैन्य कमांडर वालेरी गेरासिमोव ने भी बताया कि यूक्रेनी सैनिकों के कब्ज़े में बचा आखिरी गांव गोर्नल भी अब फिर से रूस के नियंत्रण में आ गया है।
कुर्स्क में यूक्रेन को हुआ भारी नुकसान!
गेरासिमोव ने यह भी दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में 76,000 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। कुर्स्क में यूक्रेन से जंग में नॉर्थ कोरियाई सैनिकों ने भी रूस का सहयोग किया, जिसके लिए गेरासिमोव ने उनकी तारीफ भी की।
यूक्रेन ने खारिज किया रूस का दावा
रूस भले ही इस बात का दावा कर रहा है कि कुर्स्क में उसे यूक्रेन के खिलाफ जीत मिल गई है, पर यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि उसके सैनिक अब भी रूसी सीमा क्षेत्र कुर्स्क में सैन्य ऑपरेशन चला रहे हैं, और उसने पुतिन के दावों को प्रोपेगैंडा बताया है।