scriptट्रंप की धमकी से नहीं डरने वाले पुतिन, कर दिया यह बड़ा ऐलान…. | Russian President Vladimir Putin will not get scared of warning from Donald Trump, will continue war against Ukraine | Patrika News
विदेश

ट्रंप की धमकी से नहीं डरने वाले पुतिन, कर दिया यह बड़ा ऐलान….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धमकी दी है कि अगर उन्होंने 50 दिन में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को खत्म नहीं किया, तो रूस पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि ट्रंप की इस धमकी का पुतिन पर कोई असर हुआ है।

भारतJul 16, 2025 / 04:57 pm

Tanay Mishra

Donald Trump and Vladimir Putin

Donald Trump and Vladimir Putin (Photo – Washington Post)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को चलते हुए 3 साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है और अभी भी इसके खत्म होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले और फिर बाद में भी कई बार यह दावा किया था कि वह कार्यभार संभालते ही इस युद्ध को रुकवा देंगे, पर अब तक ऐसा नहीं हुआ है। ट्रंप ने कई बार इस बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से भी बात की है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। ऐसे में अब ट्रंप ने पुतिन को धमकी दी है कि अगर उन्होंने 50 दिन में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध खत्म नहीं किया, तो रूस पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि ट्रंप की धमकी का पुतिन पर कोई असर हुआ है।

ट्रंप की धमकी से नहीं डरने वाले पुतिन

ट्रंप की रूस पर 100% टैरिफ की धमकी से पुतिन डरने वाले नहीं हैं। क्रेमलिन (Kremlin) से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुतिन ने यह ऐलान कर दिया है कि वह अमेरिका समेत वेस्ट के दबाव में नहीं आने वाले हैं। अमेरिका समेत वेस्ट ने इस युद्ध की शुरुआत से ही रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी जा सके। हालांकि इसके बावजूद रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी कार्रवाई नहीं रोकी और तेल-गैस जैसी चीज़ों की बिक्री के ज़रिए अपनी अर्थव्यवस्था को ट्रैक पर रखा। ऐसे में पुतिन, ट्रंप की इस टैरिफ वाली धमकी के दबाव में आकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध खत्म करने के मूड में नहीं हैं।
Kremlin
Kremlin (Photo – Russian Media Agency)

अपने लक्ष्यों को हासिल करने से पहले नहीं रुकेंगे पुतिन

पुतिन ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन में अपने लक्ष्य को हासिल करने से पहले पुतिन नहीं रुकेंगे। पुतिन का इस युद्ध में जीत का दृढ इरादा है। हालांकि उन्होंने कई मौकों पर यह भी कहा है कि वह शांति समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए यूक्रेन को भी उनकी कुछ शर्तें माननी होंगी।

यूक्रेन को हथियार भेजने के लिए ट्रंप तैयार

इसी बीच ट्रंप, यूक्रेन की मदद के लिए उसे हथियार भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। इन हथियारों में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है। ट्रंप के इस फैसले से यूक्रेन को रूस के हमलों से अपना बचाव करने में मदद मिलेगी।

Hindi News / World / ट्रंप की धमकी से नहीं डरने वाले पुतिन, कर दिया यह बड़ा ऐलान….

ट्रेंडिंग वीडियो