scriptतोरण के बाद दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें पूरा मामला | Groom got dizzy, bride refused to marry in Sawar town | Patrika News
अजमेर

तोरण के बाद दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें पूरा मामला

सावर कस्बे में टोंक जिले के नासिरदा कस्बे से आई बारात के लोगों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब तोरण के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

अजमेरFeb 06, 2025 / 03:14 pm

Kamlesh Sharma

wedding

सांकेतिक तस्वीर

अजमेर। सावर कस्बे में टोंक जिले के नासिरदा कस्बे से आई बारात के लोगों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब तोरण के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर दूल्हा एवं दुल्हन दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। उधर, मामले को लेकर समाज के पंच पटेलों की बैठक भी आयोजित हुई। सावर पुलिस ने मामले में दुल्हन के भाई एवं दूल्हे को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार टोंक जिले के नासिरदा गांव से दूल्हे की बारात सावर कस्बे में आई थी। दूल्हे ने शादी को लेकर तोरण की रस्म भी पूरी कर ली। बाद में शादी के कार्यक्रम में दूल्हे को चक्कर आ गया। जिससे दुल्हन के मन में शंका उत्पन्न होने से उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर फेरे नहीं होने पर कई घंटे तक गहमागहमी रही। आखिर में दुल्हन की जिद के चलते शादी की रस्म पूरी नहीं हो सकी। मामले को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया।

थाने पहुंचा मामला

समाज के पंचों ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ विवाद हो गया। मामला सावर पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे के परिवार के लोग सहित बाराती भी थाने पहुंच गए। दूल्हे के परिवार के लोगों ने मामले से थाना बनवारी मीणा को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें

शादी के तीन दिन बाद ही वापस चली गई दुल्हन, पति पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े

दुल्हन के परिवार के लोग भी सावर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी मीणा व एएसआई ओमप्रकाश दायमा ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष अपनी अपनी जिद पर अड़े रहे। वहीं दुल्हन ने भी शादी के लिए साफ मना कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी कोई भी पक्ष नही माना। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दुल्हन के भाई वीरेंद्र सांसी एवं दूल्हे विजय सांसी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें

शादीशुदा होने के बावजूद रचाई शादी, दुल्हन बनी महिला को किया गिरफ्तार

इनका कहना है…

सावर कस्बे में आई बारात के बाद दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया। जिससे विवाद हो गया था। मामले में दुल्हन के भाई एवं दूल्हे को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बनवारी मीणा, थाना प्रभारी, सावर

Hindi News / Ajmer / तोरण के बाद दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो