छाए बादल, बारिश से मौसम हुआ सुहानापिनान. भीषण गर्मी से परेशान क्षेत्रवासियों को शुक्रवार सुबह बारिश होने से राहत मिल गई। सुबह घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम खुशनुमा बन गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तेज गर्जना का दौर चलता रहा। बादल छाए रहने के चलते अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को वाहन की लाइट जला कर गुजरना पड़ा।
…………..आंधी से गिरे कई पेड़ प्रतापगढ़. कस्बे में शुक्रवार तड़के आधा घंटे चली धूलभरी आंधी व बूंदाबांदी के दौरान क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। हालांकि क्षेत्र में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह साढ़े पांच बजे एकाएक तेज आंधी व बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक चली आंधी से कई गांवों में आम, पपीता सहित अन्य पेड़ गिरने से किसानों को नुकसान की सूचना मिली है। टोड़ा में आम के दो पेड़, भूरियावास में एक पेड़ मुख्य-मार्ग पर गिर गया। जिससे सुबह नौ बजे तक वाहन चालकों को परेशानी हुई।………………..
खेरली. मौसम के अचानक बदलने के साथ आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार सुबह 5 बजे तेज चली। हवा से टीन-छप्पर उड़ गए। लगभग डेढ़ से दो घंटे तक बूंदाबांदी भी चलती रही। बाद में धूप निकल आई और दिन में तेज धूप रही। आंधी के दौरान बिजली गुल हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के लिए धूल उड़ने से समस्या उत्पन्न हुई।………………..
तेज बारिश से नालियों का का पानी सड़क पर जमाराजगढ़. मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब बीस मिनट तेज बारिश होने के कारण नाले-नालियों का सड़क जमा हो गया। गन्दा पानी आने से कीचड़ व गन्दगी मार्ग में जमा हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोविन्द देवजी मन्दिर के पास से बारलाबास वाटर वर्क्स सड़क पर नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर भर गया। साथ ही गंदगी जमा हो गई। पण्डित उदयभान शर्मा, बीना शर्मा, पूनम राजपूत, राजू छीपा, मनोहरी गुलवंशी, गरिमा टेलर आदि ने बताया कि बारलाबास मोहल्ले का नाला की सफाई करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। नाला गंदगी व कीचड़ से अटा होने के कारण बारिश के पानी का निकास नहीं हो पाता हैं। मोहल्लेवासियों का आवागमन बाधित हो गया। मकानों के आगे से गंदगी को बड़ी मशक्कत के बाद साफ किया। कस्बे के सराय बाजार, विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने, गोविन्द देवजी बाजार सहित अनेक स्थानों पर नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर कूड़ा-कचरा व कीचड़ जमा हो गया। नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बे के मुख्य बाजार सहित गली-मोहल्लों में सफाई नहीं होने के कारण कचरे केे ढेर लगे हुए हैं। इस सम्बन्ध में नगरपालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया का कहना है कि बजट के अभाव में ठेका सफाई कार्मिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को जारी रहने के कारण सफाई व्यवस्था ठप है। बजट के अभाव में नालों की सफाई का टेंडर नहीं लग पाया है। टेंडर होते ही नाले की सफाई का कार्य करवा दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर नगरपालिका के स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक रितिक हड़ालिया से भी मोबाईल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई।