CG politics: Video: टीएस के नेतृत्व में आगामी विस चुनाव लडऩे के महंत के बयान पर मंत्री नेताम ने कसा तंज, कहा- ये रणछोड़ दास हैं…
CG Election 2025: दोनों पार्टियों की टॉप-10 घोषणाएं
CG Election 2025: भाजपा1. रूके हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को और वर्तमान में स्वीकृत हुए घरों को तेजी से पूरा करेंगे।
- नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे, साथ हम सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।
- शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्ग बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रामानुजगंज रोड, रायगढ़ रोड को फोरलेन से जोड़ा जाएगा।
- शहर में बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए नवीन रिंग रोड का निर्माण होगा।
- अंबिकापुर को प्रदेश का स्पोट्र्स कैपिटल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के नवीन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
- नालियों के गंदे पानी से मुक्ति हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट (CG Election 2025) की स्थापना की जाएगी।
- डिजिटल अंबिकापुर बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरु की जाएगी।
- अंबिकापुर शहर को केन्द्र सरकार की मदद से स्मार्ट सिटी में परिवर्तित किया जाएगा।
- जल संकटग्रस्त क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए 20 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियों का निर्माण किया जाएगा।
- चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं के लिए पृथक पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
2. घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।
3. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था। स्कूलों एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकीन।
4. महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था।
5. सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
6. श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाएगा।
7. निगमों (CG Election 2025) के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
8. सम्पत्ति कर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
9. आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।
10. मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।