नई कीमत और कलर ऑप्शन?
Simple Electric ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए मॉडल को चार मोनो-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। जिसमें Brazen Black (ब्लैक), Namma Red (रेड), Azure Blue (ब्लू), Grace White (व्हाइट), Brazen X और Light X विकल्प मौजूद हैं। ये भी पढ़ें- BYD Sealion 7 की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन भारत में होगी पेश, जानें क्या कुछ होगा खास? स्पेसिफिकेशन और नए फीचर्स?
नए Simple One 2025 मॉडल में कई सुधार किए गए हैं। जिसे पॉइंटवाइज नीचे दिया जा रहा है।
रेंज – अपडेट मॉडल की रेंज अब ज्यादा हो गई है। Simple One 2025 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 248 किमी तक चलने में सक्षम होगा, इसकी पुरानी रेंज 212 किमी थी इसका मतलब इसमें 36 किमी रेंज बढ़ाई गई है।
स्पीड – यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड महज 2.77 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा की है।
बैटरी कैपेसिटी – बैटरी पैक की बात करें तो दो इस स्कूटर में 5 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें से 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी (फ्लोरबोर्ड में) और 1.3 kWh की रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
ये भी पढ़ें- MG Motors की गाड़ियां सस्ती! Hector, Astor और Comet EV पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट नई टेक्नोलॉजी और अपग्रेडेड सिस्टम
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसमें TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), मोबाइल और दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट और बैटरी को और ज्यादा पावर सेविंग देने के लिए रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
किससे है मुकाबला?
2025 Simple One को भारतीय बाजार में सीधे Ola S1 Pro+ 5.3, TVS iQube ST 5.1, Bajaj Chetak 3501, Vida V2 Pro और Ather 450 Apex जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से टक्कर मिलेगी। कंपनी ने अपने डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाने का फैसला किया है। FY2026 के अंत तक 150 शोरूम और 200 सर्विस स्टेशन खोलने की प्लानिंग है।