Comet EV पर 40 हजार रुपये तक की छूट
MG Motors की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV पर फरवरी 2025 में 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 2024 मॉडल्स के लिए उपलब्ध है, जबकि 2025 मॉडल्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- देश में जनवरी 2025 में कितनी Electric Car बिकीं, जानें कौन सी कंपनी रही नंबर-1! Astor SUV खरीदने पर 1.45 लाख रुपये तक की बचत
मिड-साइज SUV Astor के 2024 मॉडल्स पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, 2025 मॉडल्स के लिए अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Hector SUV पर 2 लाख रुपये तक का ऑफर
MG Motors की पॉपुलर SUV Hector पर फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। डीजल वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक की छूट और पेट्रोल वेरिएंट पर 1.85 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Windsor और Gloster पर नहीं मिलेगा ऑफर
कंपनी ने इस महीने JSW MG Windsor और JSW MG Gloster पर कोई भी डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया है। अगर आप फरवरी 2025 में MG Motors की कोई SUV या EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।