scriptविराट कोहली और अनुष्का चुपचाप अयोध्या पहुंचे, भक्ति में डूबी जोड़ी ने रामलला का लिया आशीर्वाद | Patrika News
अयोध्या

विराट कोहली और अनुष्का चुपचाप अयोध्या पहुंचे, भक्ति में डूबी जोड़ी ने रामलला का लिया आशीर्वाद

Virat Kohli Anushka Sharma Ayodhya Visit: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अचानक अयोध्या पहुंचे। इस दौरान दोनों ने भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर गए और पूजा-अर्चना की।

अयोध्याMay 25, 2025 / 11:51 am

Aman Pandey

Virat Kohli, Anushka Sharma ,Ayodhya visit ,Shri Ram Janmabhoomi Temple, Ramlala darshan, Hanuman Garhi temple, Spiritual journey ,Silent visit ,Premanand Maharaj ,Vrindavan Ashram, Retirement from Test cricket ,

विराट-अनुष्का ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। फोटो: ANI

विराट कोहली और अनुष्का रविवार सुबह 7 बजे कार लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। दोनों ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। उन्होंने पुजारियों से राम मंदिर की नक्काशी, मूर्तियों और निर्माण शैली के बारे में जानकारी ली।

संबंधित खबरें

हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

रामलला के दर्शन के बाद कोहली और अनुष्का हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। वहां करीब 20 मिनट तक पूजा-पाठ किया। इसके बाद दोनों बिना किसी औपचारिक बयान के लखनऊ के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा के खास इंतज़ाम किए गए थे।
हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है। भगवान राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। उनके साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं…”

वृंदावन में भी दिखी थी विराट-अनुष्का की आस्था

इससे पहले, 13 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। वहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। आश्रम में दोनों करीब ढाई घंटे रुके और महाराज से एकांत में 7 मिनट की निजी बातचीत भी की।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पंचायतों का पुनर्गठन: 36 जिलों की 504 ग्राम पंचायतें खत्म, 2026 के चुनाव से पहले पुनर्गठन तेज

प्रेमानंद महाराज ने उन्हें चुनरी भेंट की और कहा, “जाओ, आनंदित रहो, नाम जप करते रहो।” इस पर अनुष्का ने पूछा, “क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा?” महाराज ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “हाँ, सब पूरा होगा।”

विराट कोहली की आध्यात्मिक यात्राएं

विराट कोहली की यह अयोध्या यात्रा पहली है, लेकिन वृंदावन की यह उनकी तीसरी यात्रा थी। इससे पहले वे जनवरी 2023 और जनवरी 2025 में भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा चुके हैं।

Hindi News / Ayodhya / विराट कोहली और अनुष्का चुपचाप अयोध्या पहुंचे, भक्ति में डूबी जोड़ी ने रामलला का लिया आशीर्वाद

ट्रेंडिंग वीडियो