Bahraich News:
बहराइच जिले के खैरी घाट थाना के गांव रायपुर की रहने वाली मृतका की बेटी पूजा ने पुलिस को इस मामले में लिखित तहरीर देकर सूचना दी। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां करीब एक वर्ष पहले पिता को छोड़कर रिसिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने प्रेमी राजेश धोबी के साथ रह रही थी। एक सप्ताह पहले वह मेरे घर आई थी। घर पर रह रही थी। बेटी ने बताया कि रात को जब करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी मां घर पर नहीं है। रात में काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
सुबह उसकी मां गांव से कुछ दूर एक मड़हे में मिली शरीर पर चोट के निशान
बेटी ने बताया कि सुबह उसकी मां गांव के बाहर एक मड़हे में मिली। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। किसी ने हत्या करके मड़हे में छुपा दिया था। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान रिसिया थाना क्षेत्र के रहने वाले उसके प्रेमी राजेश चौधरी की मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर मिली। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया, उसने सारा घटनाक्रम बता दिया
पुलिस ने जब उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया तो हत्या के राज खुलते गए। उसने पुलिस को बताया कि 4 वर्ष से मृतका के बीच उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने पति को छोड़कर मेरे साथ रहती थी। लेकिन हाल के कुछ महीनो से राजेश अपने पहली पत्नी के साथ रहने लगा था। जिससे दोनों के बीच दरार बढ़ गई थी। मृतका अपने छोटी बेटी के घर रहती थी। जिससे राजेश आक्रोशित रहता था। 1 मई की रात वह रायपुर गांव पहुंचा। और फोन करके मृतिका को मिलने के लिए बुलाया जहां पर दोनों के बीच पहले कुछ नोक झोंक हुई। इसके बाद राजेश ने उसकी जमकर पिटाई किया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव को मड़हे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।