जानें.. किस जनपद में कितने मतदाता व कितने पंचायतों में होगा चुनाव
गुंडरदेही जनपद: गुंडरदेही जनपद में कुल 117 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें से 4 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया है। ऐसे में सरपंच पद के लिए चुनाव अब 113 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। क्योंकि यहां ग्राम पंचायत डौकीडीह, खल्लारी, मोंगरी व हल्दी में निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। एक पंचायत में किसी ने नाम निर्देशन जमा नहीं किया इसलिए अब यहां 111 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए कुल 481 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं यहां पंच के कुल 1684 पदों में से 695 सीटों में निर्विरोध पंच चुने गए। अब 988 सीटों के लिए 2959 प्रत्याशी मैदान में हैं। जनपद पंचायत सदस्य की 24 सीटों के लिए 89 प्रत्याशी हैं। जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए भी मतदान होगा।पिपरछेड़ी, सिवनी और परसोदा में कम वोट से सरपंच का चुनाव हारने पर प्रत्याशी पहुंचे कलेक्ट्रेट
मतदाताओं की स्थिति
कुल ग्राम पंचायत – 117कुल मतदान केंद्र – 305
कुल मतदाता – 1 लाख 65 हजार 386
पुरुष मतदाता – 82 हजार 126
महिला मतदाता – 83 हजार 216
4 अन्य मतदाता
गुरुर जनपद में स्थिति
गुरुर जनपद में कुल 77 ग्राम पंचायत हैं। दो ग्राम पंचायत पिकरीपार और हसदा पंचायत में सरपंच पद के लिए एक साल पहले ही सरपंच तय हो गया है। अब सरपंच के 75 सीटों के लिए कुल 310 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। यहां पंच के कुल 1179 पदों में से 468 सीटों में निर्विरोध पंच चुने गए। अब 710 सीटों के लिए 1606 प्रत्याशी मैदान में हैं। जनपद पंचायत सदस्य के 21 सीटों में एक सीट पर निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई हैं। अब 20 सीट के लिए 63 प्रत्याशी हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए भी मतदान होगा।कोरगुड़ा पंचायत मतगणना और जीत की दो अलग-अलग घोषणा पर हुआ हंगामा, तीन घंटे चला विवाद
मतदाताओं की स्थिति
कुल ग्राम पंचायत – 77कुल मतदान केंद्र – 245
कुल मतदाता – 1 लाख 12 हजार 842
पुरुष मतदाता – 55 हजार 406
महिला मतदाता – 57 हजार 436