scriptराजस्थान में यहां 30 साल बाद चर्च बना मंदिर, 70 लोगों की हिन्दू धर्म में हुई वापसी | After 30 years a church became a temple in Banswara of Rajasthan | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान में यहां 30 साल बाद चर्च बना मंदिर, 70 लोगों की हिन्दू धर्म में हुई वापसी

राजस्थान में यहां 30 साल पुराने चर्च को मंदिर के रूप में परिवर्तित करने के बाद भगवान राम और भैरूजी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई।

बांसवाड़ाMar 10, 2025 / 08:09 am

Anil Prajapat

Church-becomes-temple-3
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा शहर से 60 किमी दूर गांगड़तलाई के पास जांबूड़ी ग्राम पंचायत के सोडला दूदा गांव में 30 साल पुराने चर्च को मंदिर के रूप में परिवर्तित करने के बाद भगवान राम और भैरूजी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। इस अवसर पर गांगड़तलाई से शोभायात्रा निकाली गई।
क्षेत्र में भगवा ध्वजाएं लहराई और जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा में संतों का सान्निध्य रहा। पंडित मोहनलाल शर्मा ने मंत्रोच्चार से पूजा की।

Church-becomes-temple

70 लोगों की हिन्दू धर्म में वापसी

गांव के 30 परिवारों के लगभग 70 लोगों की हिन्दू धर्म में वापसी हुई। ग्रामीणों ने आरती कर उनका अभिनंदन किया। इन परिवारों ने करीब 30 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था।
Church-becomes-temple

संस्कार शाला खोलेंगे

इस मौके पर रामस्वरूप महाराज ने कहा कि कई वर्षों तक भारत में अंग्रेजों ने राज किया। भारत जल्द अखंड हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भटके लोगों को वापसी की मुहिम चलाई जाएगी। अतिथियों ने क्षेत्र में बाल संस्कार शाला खोलने की घोषणा की।

Hindi News / Banswara / राजस्थान में यहां 30 साल बाद चर्च बना मंदिर, 70 लोगों की हिन्दू धर्म में हुई वापसी

ट्रेंडिंग वीडियो