यह बताया घटनाक्रम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते करीब पांच साल पहले उसने नातरा विवाह किया। उससे एक बेटा है। बाद में उसे छोड़ दिया तो कुछ समय पीहर में रही। फिर उसने भी नातरा किया। तब से दूसरे पति के साथ रह रही थी। गुरुवार रात को उसका पति घर पर नहीं था। इस बीच, करीब 11 बजे पूर्व पति आया और उसे जबरन उठा ले गया। फिर उसका यौन शोषण किया। फिर जान से मारने की नीयत से पास के कुएं में फेंक कर ऊपर से बड़ा पत्थर दे मारा। मृत समझकर वह मौके से भाग गया। पानी में पत्थर लगने से उसके सिर में चोट आई, लेकिन कुएं के अंदर मोटर का पाइप पकड़ में आ गया तो उसे जैसे-तैसे थामे रहकर रात बिताई।
मंदिर से लाकर पहनाए कपड़े
सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला कुएं में गिरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला। महिला अर्द्धनग्न थी तो मंदिर के माताजी के वस्त्र लाकर पहनाने पड़े। सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। महिला को बांसवाड़ा ले जाकर मेडिकल मुआयना कराने के बाद एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुद तीसरी लाया, उसके दूसरे नातरे से था खफा
पीडि़ता के अनुसार शादीशुदा होते हुए ललित ने उसे रिश्ता जोड़ा और फिर छोडक़र तीसरी ले आया। फिर जब उसने नया नातरा किया, तो वह इससे खफा था। इसलिए उसने गुरुवार रात आकर यह वारदात की।