scriptभारतीय व्यवस्थाओं से ही हम बनेंगे वैभवशाली राष्ट्र | We will become a prosperous nation only with Indian systems | Patrika News
बारां

भारतीय व्यवस्थाओं से ही हम बनेंगे वैभवशाली राष्ट्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां नगर का नगर एकत्रीकरण एवं गुणवत्ता युक्त शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम श्रीराम स्टेडियम में सम्पन्न

बारांFeb 16, 2025 / 11:43 pm

mukesh gour

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां नगर का नगर एकत्रीकरण एवं गुणवत्ता युक्त शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम श्रीराम स्टेडियम में सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां नगर का नगर एकत्रीकरण एवं गुणवत्ता युक्त शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम श्रीराम स्टेडियम में सम्पन्न

श्रीराम स्टेडियम में सम्पन्न हुआ संघ का शारीरिक प्रदर्शन

बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां नगर का नगर एकत्रीकरण एवं गुणवत्ता युक्त शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम श्रीराम स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता संघ के अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओके मोहन रहे। कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवकों ने ध्वज की प्रदक्षिणा करते हुए संचलन किया। इसके पश्चात घोषवादकों ने घोष की श्रीराम, उदय, अजय, षिवरंजनी, कल्याण, जन्मभूमि, श्रीकृष्ण, स्वर्णभद्र रचनाओं के वादन का प्रदर्शन किया। स्वयंसवकों ने गणसमता, पिरामिड, दण्डयुद्ध, नियुद्ध, विशेष दण्ड, सामूहिक दण्डयोग एवं व्यायाम योग का प्रदर्शन लोगों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों और स्वयंसेवकों को मुख्यवक्ता ओके मोहन ने संबोधित करते हुये बताया कि 100 वर्ष की साधना में व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया से सामूहिक निर्भीक अुनशासित व्यक्ति तैयार कर हम विदेशियों भारत की बदली गई व्यवस्थाओं को परिवर्तित कर विजय की तरफ बढ़ रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश में भविष्य में संस्कृति की रक्षा करने के लिए परिवार में समरसता, संस्कार चाहिए। संस्कार संस्कृति से आते हैं। संस्कृति धर्मरक्षा से आती है। धर्मरक्षा सत्य के पालन से आती है और सत्यों का पालन शुचिता, करूणा, तपस्या, संतों ने अपने जीवन में अपने आचरण से समाज को बताया है। अपने समाज को भी इन सब बातों को स्वीकार करके आगे बढते जाना है। मोहन ने स्वयंसेवकों को प्रत्येक हिन्दू घर से स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि संघ का कार्य विस्तार एवं सु²ढिक़रण कार्यकर्ताओं का गुणों का विकास करना हैं। अपने गुणों को कायम रखकर अपने कार्य का विस्तार करना है।

Hindi News / Baran / भारतीय व्यवस्थाओं से ही हम बनेंगे वैभवशाली राष्ट्र

ट्रेंडिंग वीडियो