scriptराजस्थान कांग्रेस के एक और पूर्व MLA ने छोड़ी पार्टी, यूपी के इस ‘दल’ में हुए शामिल | Former Congress MLA Joginder Singh Awana has joined RLD party in Delhi | Patrika News
भरतपुर

राजस्थान कांग्रेस के एक और पूर्व MLA ने छोड़ी पार्टी, यूपी के इस ‘दल’ में हुए शामिल

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक ने दिल्ली में आरएलडी पार्टी ज्वॉइन कर ली है।

भरतपुरApr 12, 2025 / 05:25 pm

Lokendra Sainger

Joginder Singh Awana join RLD

Joginder Singh Awana join RLD

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है। जिससे प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोगिंदर सिंह अवाना को केंद्रीय मंत्री और आरएलडी (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने दिल्ली में पार्टी ज्वॉइन करवाई। जोगिंदर सिंह अवाना ने पिछली बार बसपा के टिकट पर नदबई से विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

संबंधित खबरें

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में आरएलडी के एक विधायक भी है। सुभाष गर्ग जो कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में सुभाष गर्ग ने आरएलडी से कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत भरतपुर सीट से चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद सुभाष गर्ग को गहलोत कैबिनेट में शामिल किया गया।

घर जाकर सदस्यता की ग्रहण

बता दें कि विधानसभा चुनाव- 2018 में जोगिंदर सिंह अवाना ने बहुजन समाज पार्टी से भाग्य आजमाया। जिसमें उन्होंने भाजपा की पूर्व राज परिवार की सदस्य कृष्णेंद्र कौर दीपा को 4 हजार वोटों से हराया था। जोगिंदर सिंह अवाना को 50 हजार 976 वोट मिले थे। बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतने के बाद जोगिंदर सिंह अवाना ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। अब आज उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के घर जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Hindi News / Bharatpur / राजस्थान कांग्रेस के एक और पूर्व MLA ने छोड़ी पार्टी, यूपी के इस ‘दल’ में हुए शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो