चार्जिंग स्टेशन और डिपो तैयार किए जाएंगे
चार्जिंग स्टेशन और डिपो को कस्तूरबा नगर और बैरागढ़ में बनाएं जाएंगे। इसमें लगभग 6 महीने का समय लगने का अनुमान है। तब तक बसों की पहली खेप भी आ जाएगी। बसों का संचालन करने के लिए प्रति किलोमीटर 45 रुपए खर्च होंगे। केंद्र सरकार की ओर से 22 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से सब्सिडी दी जा रही है। यह बसें पूरी तरह से एसी होंगी।
बीसीएलएल की बसें भी होंगी संचालित
ईवी बसें आने के बाद भी बीसीएलएल की डीजल वाली बसों का संचालन भी किया जाएगा। बसों को चार ऑपरेटर करीब 350 बसों का संचालन करते थे। अभी 125 बसें सड़क पर चलाई जा रही हैं। बता दें कि, लो-फ्लोर बसों की लाइव लोकेशन देखने के लिए कंट्रोल सेंटर बनाया गया था। जो कि पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है।
एसी होंगी बसें
केंद्र सरकार के द्वारा दी जा रही ये एसी बसें होंगी। जो कि काफी आरामदायक होंगी। केंद्र सरकार की ओर से ही इनका टेंडर जारी किया गया है। चार्जिंग स्टेशन के लिए कस्तूरबा नगर और बैरागढ़ में लोकेशन देखी गई हैं। साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है।