राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। उन्होंने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि कल मेरे विभाग का एक कार्यक्रम बिहार में था, इसीलिए समिट में शामिल नहीं हो सका था। आज कृषि से संबंधित हार्टिकल्चर के सत्र में मैंने यहां भाग लिया है। जैविक खेती मध्यप्रदेश में सर्वाधिक होती है। इसमें काफी संभावनाएं हैं।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में CM मोहन की बड़ी घोषणा, भोपाल-इंदौर बनेंगे महानगर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, मिलेट्स के भी प्रोसेसिंग से लेकर बाकी चीजों के साथ निवेशक किसान का भी फायदा कर सकते हैं और खुद भी फायदा उठा सकते हैं। वहीं शिवराज सिंह ने सभी निवेशकों से से आग्रह किया कि देश की हृदयस्थली में निवेश करें, स्वर्णिम भविष्य की नई उड़ान भरें और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनें।