रात में भी सर्दी का असर कम
पिछले सप्ताह उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरक चक्रवात के कारण फिर हवा का रुख बदल गया है। इसके कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री तो न्यूनतम में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।यह मौसम परिवर्तन का समय है। धीरे-धीरे सूर्य दक्षिण गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध की ओर आने लगता है, जिससे दिन बड़े होने लगते हैं और सूर्य की किरणें अधिक समय तक पृथ्वी पर रहती है, इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगता है।