मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच की स्थापना 1990 में हुई थी। संगठन की ओर से दैनिक वेतन भोगी और अल्प वेतन पाने वाले कर्मचारियों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी जा रही है।
अगस्त में शुरू करेंगे हल्ला बोल आंदोलन
संगठन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हल्ला बोल आंदोलन की शुुरुआत अगस्त में की जाएगी। इसके लिए जुलाई माह में भोपाल समेत प्रदेश भर के कार्यालयों में कर्मचारियों को संगठित करने जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, साथ ही अगले माह होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
शोषण के खिलाफ जंग
प्रदेश में दैवेभो, कार्यभारित, अंशकालीन कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए हम लगातार आवाज उठा रहे है। 2004 में 28 हजार दैवेभो कर्मियों की जो बर्खास्तगी हुई थी उसके लिए लड़ाई लड़ी और जीते। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अगले माह आंदोलन भी शुरू कर रहे हैं। –अशोक पांडे, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच
बंद हो अन्याय
प्रदेश में कम वेतन पाने वाले कर्मचारी लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं, इसके लिए हम लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कम वेतन पर कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है, कई कर्मचारियों को पीएफ, पेंशन आदि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर संगठन संघर्ष कर रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।