आइए एक नज़र डालते है सितंबर 2022 में भारतीय मार्केट में सबसे ज़्यादा बिक्री करने वाली टू-व्हीलर कंपनियों पर।
1. Hero MotoCorp

हीरो मोटोकॉर्प सितंबर 2022 में टू-व्हीलर मार्केट का हीरो ही रहा है। पिछले महीने देश में 5,07,690 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही। अगर पिछले साल से तुलना की जाएं, तो कंपनी ने सितंबर 2021 के मुकाबले इस साल सितंबर में मंथ-टू-मंथ बेसिस पर 12.6% की बढ़ोत्तरी दर्ज की।
यह भी पढ़ें :- Tata की इन गाड़ियों ने मचाई मार्केट में धूम, सितंबर में की सबसे ज़्यादा बिक्री
2. Honda Motorcycle and Scooter India

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) सितंबर 2022 में 4,88,924 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही। अगर पिछले साल से तुलना की जाएं, तो कंपनी ने सितंबर 2021 के मुकाबले इस साल सितंबर में मंथ-टू-मंथ बेसिस पर 5.4% की बढ़ोत्तरी दर्ज की।
3. TVS

टीवीएस सितंबर 2022 में 2,83,878 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरी सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही। अगर पिछले साल से तुलना की जाएं, तो कंपनी ने सितंबर 2021 के मुकाबले इस साल सितंबर में मंथ-टू-मंथ बेसिस पर 16% की बढ़ोत्तरी दर्ज की।
यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार ने भरी पहली उड़ान, 130kmph की स्पीड से हवाई यात्रा संभव