Kiss Day 2025: हर साल 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। प्यार और स्नेह के इजहार का यह तरीका बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब दिखाया गया है। समय के साथ हिंदी सिनेमा में रोमांस के अंदाज बदले और किसिंग सीन आम हो गए। लेकिन क्या आप जानते हैं भारतीय सिनेमा का पहला ऑन-स्क्रीन किस कब हुआ था? या किस फिल्म में सबसे ज्यादा किसिंग सीन थे? आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक के सबसे खास मौके पर…..
KARMA MOVIE KISS SCENE बॉलीवुड में पहला किसिंग सीन 1933 में आई फिल्म ”कर्मा” में दिखाया गया था। इस मूवी में किसिंग सीन चार मिनट लंबा था और इसे देविका रानी और हिमांशु राय ने किया था। यह उस दौर के लिए काफी बोल्ड सीन (Kiss Day) माना गया था। दिलचस्प बात यह थी कि देविका रानी और हिमांशु राय असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे।
अगर बात करें सबसे ज्यादा किसिंग सीन वाली फिल्मों की, तो इस लिस्ट में टॉप पर है नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान की 2013 में आई फिल्म ”3G।” इस फिल्म में 30 किसिंग सीन थे, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद आती है रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म ”बेफिक्रे”, जिसमें 25 किसिंग सीन थे। यह फिल्म मॉडर्न रोमांस को दर्शाने के लिए चर्चा में रही थी।
Shuddh Desi Romance दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की 2013 में आई फिल्म ”शुद्ध देसी रोमांस” ने 27 किसिंग सीन के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई।