MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 11 फरवरी से 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। दरअसल, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यानि कि अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को महाशिवरात्रि की छुट्टी नहीं मिलेगी। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इस संबंध में पहले ही लेटर जारी कर दिया था।
जारी आदेश में लिखा गया है कि 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और अपने मोबाइल फोन को बंद नहीं करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 251 कन्या विवाह का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
वहीं इस आयोजन में शामिल होने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी छतरपुर आ रही हैं। वे कन्या विवाह के इस कार्यक्रम में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद देंगी। इस लेकर तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। छतरपुर कलेक्टर ने भी राष्ट्रपति के आने को लेकर धाम पर निरीक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 26 फरवरी तक कोई भी अधिकारी/कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा।
Hindi News / Chhatarpur / छुट्टी कैंसिल……’महाशिवरात्रि’ पर अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी