सेंटनर ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल सेंटनर ने दिल्ली के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में महज 11 रन देते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने हरभजन सिंह का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब भज्जी ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली के खिलाफ ही 11 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। एमआई के लिए सबसे किफायती स्पेल फेंकने वाले स्पिनरों में मिचेल सेंटनर दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भज्जी का एक रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है, लेकिन इस मामले अभी भी भज्जी 2009 के रिकॉर्ड के साथ टॉप पर हैं।मुंबई इंडियंस के स्पिनरों की ओर से सबसे किफायती 4-ओवर स्पेल
1/9 – हरभजन सिंह बनाम पंजाब किंग्स, सेंचुरियन, 20093/11 – मिशेल सेंटनर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े मुंबई, 2025
2/11 – हरभजन सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े मुंबई, 2015
बर्दाश्त नहीं कर सकते… IPL 2025 से बाहर होने पर छलका दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का दर्द
आखिरी दो ओवर में 48 रन कूटकर बनाया रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में एक रिकॉर्ड और अपने नाम किया है। एमआई ने आखिरी दो ओवर में दिल्ली के खिलाफ 48 रन कूटे, जो कि मुंबई का इस मामले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।एमआई के लिए 19-20 ओवर में सबसे ज़्यादा रन
51/0 बनाम दिल्ली कैपिटल्स 202448/0 बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2025
45/0 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 2019
44/0 बनाम पंजाब किंग्स 2020
42/1 बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2013