Farrukhabad tribute to martyr: उमड़ी भीड़, चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें हुई नम
Tribute to Shahid फर्रुखाबाद के रहने वाले सेना के नायब सूबेदार लेह में शहीद हो गए। जिनका पार्थिव शरीर फतेहगढ़ स्थित मिलिट्री परिसर पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार वालों की रोने की आवाज से लोगों की आंखें नम थी। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
फर्रुखाबाद में नायब सूबेदार सुनील कुमार प्रजापति का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। 11 वर्षीय पुत्र ईशु ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर लद्दाख से आए साथियों और फर्रुखाबाद की राजपूत रेजीमेंट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एडीएम सहित अधिकारीगण मौजूद थे।
Farrukhabad tribute to martyr फर्रुखाबाद में आज गम का माहौल है। यहां के रहने वाले सेना के नायब सूबेदार सुनील कुमार प्रजापति के शहीद होने की खबर पहुंची। शहीद होने की जानकारी मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। बताया गया कि बीते 16 फरवरी को नायब सूबेदार अपने साथी के साथ कैंप से बाहर निकले थे। इसी बीच पानी की टंकी विस्फोट के साथ फट गई। जिसमें दोनों ही जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नायब सूबेदार की मौत हो गई। आज शहीद का पार्थिव शरीर फतेहगढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल पहुंचा। अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उमड़ी लोगों की भीड़ उत्तर प्रदेश के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के दुल्लामेई निवासी सुनील कुमार प्रजापति 71 इंजीनियर रेजीमेंट में नायब सूबेदार थे। इस समय लेह के चुम्मा थांग इलाके में तैनाती थी। 2009 में सुनील कुमार प्रजापति ने सेना ज्वाइन किया था। जिनके घर में पत्नी रेखा के अतिरिक्त यीशु, गौरी, और ईशा तीन बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीते 15 फरवरी को सुनील का फोन आया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी रेजीमेंट भटिंडा जाने वाली है। लेकिन उसके पहले उनकी मौत की खबर आ गई।
श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़
सुनील कुमार प्रजापति का पार्थिव शरीर फतेहगढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल पहुंचा। जहां उनका सेन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण मौके पर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। सेना के अधिकारियों ने भी शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Hindi News / Farrukhabad / Farrukhabad tribute to martyr: उमड़ी भीड़, चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें हुई नम