scriptRain alert: इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का अलर्ट | Rain alert: Rain alert with thunderstorm in these districts, IMD alert | Patrika News
फर्रुखाबाद

Rain alert: इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का अलर्ट

Rain alert with thunderstorm in these districts मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ को लेकर सावधान किया है। जिसके अनुसार आगामी 20 फरवरी को मौसम में परिवर्तन आएगा। तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश भी होगी।

फर्रुखाबादFeb 19, 2025 / 10:02 pm

Narendra Awasthi

मौसम में आएगा परिवर्तन
Rain alert with thunderstorm in these districts मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के फर्रुखाबाद में आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन में 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। कन्नौज में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 20 फरवरी को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की भी संभावना है। ‌
यह भी पढ़ें

Farrukhabad tribute to martyr: उमड़ी भीड़, चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें हुई नम

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आगामी 20 फरवरी को फर्रुखाबाद में बारिश के आसार हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कन्नौज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।‌पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। कन्नौज में 20 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 13 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। ‌

Hindi News / Farrukhabad / Rain alert: इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो