scriptबड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, 57 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी | 2 for Rajim, 57 crores approved for building new road in Bhatapara | Patrika News
गरियाबंद

बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, 57 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

CG Government: सरकार सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के राजिम, बलौदाबाजार जिले में भाटापारा के लिए नई सड़क बनाने 57 करोड़ मंजूर किए गए है।

गरियाबंदJul 02, 2025 / 11:18 am

Khyati Parihar

सड़क (फोटो- पत्रिका)

सड़क (फोटो- पत्रिका)

CG News: सरकार सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के राजिम, बलौदाबाजार जिले में भाटापारा के लिए नई सड़क बनाने 57 करोड़ मंजूर किए गए है। राजिम में विधायक रोहित साहू की पहल पर 2 नई सड़कों के लिए 44 करोड़, तो भाटापारा में एक नई सड़क के बनाने 13 करोड़ मिले हैं।
पीडब्ल्यूडी ने राजिम में दो सड़कों को मंजूरी दी है। इससे न सिर्फ राजिम की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। पहली सड़क नवीन मेला ग्राउंड चौबेबांधा से लक्ष्मण झूला नदी तट तक बनाई जाएगी। यह सड़क फोरलेन होगी। इसकी लंबाई 3.50 किमी होगी। इस पर 34.19 करोड़ खर्च होंगे। यह रोड धार्मिक आयोजन ‘राजिम कुंभ कल्प’ की भव्यता को निखारेगा।
दूसरी सड़क राजिम-चौबेबांधा होते हुए नवागांव पुल तक बनेगी। यह सड़क चौड़ीकरण के तहत बनेगी। इसकी लंबाई 3.30 किमी होगी। इस पर 9 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विधायक रोहित साहू ने बताया कि ये सड़कें राजिम की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार देंगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से इलाके की कनेक्टिविटी दुरुस्त होगी। श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों के साथ राहगीरों को सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें

MLA बोले- सड़क नहीं बनी तो अपने मद से दूंगा पैसा! चक्काजाम करने पर 12 जनप्रतिनिधियों पर FIR दर्ज, देखें Video

रोहित ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोड निर्माण का काम तय समय में और पूरी गुणवत्ता के साथ होगा। यह परियोजना राजिम के विकास की नई दिशा तय करेगी। स्थानीय लोगों ने भी फैसले का स्वागत किया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, पूर्व अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद टंकु सोनकर, आकाश राजपूत, भारत यादव, मंशा कुर्रे, कुलेश्वर साहू, सुरेश पटेल, सोमनाथ पटेल, अजय पटेल, व्यापारी संघ के अजय साहू और विक्त्रस्म मेघवानी समेत कई लोगों ने विधायक रोहित के प्रयासों की सराहना की।

भाटापारा में एक नई सड़क बनाने मिली मंजूरी

लंबे समय से प्रतीक्षित सेमरिया रोड के जीर्णोद्धार का रास्ता अब साफ हो गया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के प्रयासों से यह मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाटापारा से सेमरिया घाट होते हुए नारायपुर-चंदखुरी रोड के मजबूतीकरण को मंजूरी दे दी है। इस सड़क को 13.08 करोड़ की लागत से मजबूत डामर सड़क के रूप में तैयार किया जाएगा। यह सड़क लगभग 13.15 किमी लंबी होगी। इसके बनने से भाटापारा से चंदखुरी, नारायणपुर, अमलडीहा, ठेलकी, बासीन, मदकू, दुधिया, नवागांव, सेमरिया घाट, देवरी और खोलवा गांव समेत सूमा और केंची गांव के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
आवागमन आसान होगा। लोगों के समय और खर्च की बचत होगी। शर्मा ने इस सड़क की मांग काफी पहले से उठाई थी। उनकी लगातार पहल और सीएम से की गई मांग के बाद यह मंजूरी मिली है। इस पर शर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार माना। सड़क की मंजूरी मिलने से इलाके में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खुशी जताया। उन्होंने इसे इलाके के विकास के लिए अहम कदम बताया है।
सड़क निर्माण की मंजूरी पर राकेश तिवारी, सुनील परसराम देवांगन, पवन वर्मा, राजा कामनानी, आशीष जायसवाल, डब्लू सिंह ठाकुर, प्रदीप अनंत, मनेंद्र सिंह, सतीश तलोजा, गोविंद पटेल, मनीष मिश्रा, देवेंद्र साहू समेत कई स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया। इनका मानना है कि सड़क न केवल यात्रियों को राहत देगी, बल्कि आसपास के गांवों के व्यापार और विकास को भी बढ़ावा देगी। वैसे भी लोग लंबे वक्त से मांग कर रहे थे कि इस सड़क का बनना जरूरी इहै, ताकि रोज के राहगीरों की मुश्किलें आसान हों।

Hindi News / Gariaband / बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, 57 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

ट्रेंडिंग वीडियो