इसमें उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षदगण भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य फुटकर मांस, मछली व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और नगर विकास में उनकी भूमिका तय करना था। अध्यक्ष यादव ने कहा कि विकास में सभी वर्गों की भागीदारी ज़रूरी है। छोटे व्यापारियाें का भी नगर के विकास में अहम योगदान है।
सब साथ आ जाएं, तो राजिम को सुंदर, साफ और अनुशासित शहर बना सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों से शहर की स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और अनुशासन में सहयोग की अपील की। इस दौरान सर्वसमति से निर्णय हुआ कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार सभी मांस, मछली, मुर्गी, अंडा और एग रोल की दुकानें स्वेच्छा से बंद रहेंगी। फैसले का सभी ने स्वागत किया। धर्मनगरी की धार्मिक भावनाओं का समान करने का संकल्प लिया।
बैठक में सभापति भारत यादव, कुलेश्वर साहू, आकाश राजपूत, नरोत्तम राजपूत, बलराम यादव, सुरेश पटेल, अजय पटेल, सोमनाथ पटेल, उत्तम निषाद समेत कई पार्षद और व्यापारी मौजूद रहे।