scriptGonda: प्रेमी के मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने फांसी के फंदे से लटक कर दे दी जान, दो परिवारों में मचा कोहराम | Patrika News
गोंडा

Gonda: प्रेमी के मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने फांसी के फंदे से लटक कर दे दी जान, दो परिवारों में मचा कोहराम

Gonda News: प्रेमी के सुसाइड की खबर सुनते ही यह सदमा प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर सकी। रविवार की शाम को प्रेमी का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार को दोपहर में उसने अपने घर पर छत की कुंडी से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली।

गोंडाFeb 24, 2025 / 09:32 pm

Mahendra Tiwari

Gonda News

घटनास्थल का जांच करती पुलिस

Gonda News: गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें प्रेमी के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद प्रेमिका ने भी फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव गोहन्ना के देवरहना के रहने वाले शिवा पुत्र तुलसी राम उम्र लगभग 20 वर्ष लुधियाना में फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जिसका शव रविवार को उसके पैतृक गांव पहुंचने पर परिवारजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिवा का धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की को भगाने के आरोप में वह जेल भी जा चुका था। शिवा की मौत के बाद परिजन प्रेमिका के परिवार पर आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन प्रेमी के मौत की खबर जब प्रेमिका तक पहुंची तो सोमवार को उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिस वक्त उसने यह आत्मघाती कदम उठाया उसे समय उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

कुछ दिन पहले दोनों एक साथ हुए थे फरार

युवक और किशोरी कुछ दिन पहले एक साथ फरार हो गए थे। जिसमें किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में युवक को जेल भी जाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें

Gonda: प्रेम प्रसंग में गया जेल, वापस आने पर लुधियाना में जाकर लगाई फांसी, पैतृक गांव शव पहुंचा तो मच गया कोहराम

पुलिस के प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात आई सामने

इस संबंध में धानेपुर थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि मृतका का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। उसने लुधियाना में सुसाइड कर लिया। जिसकी जानकारी इसे हो गई। तो इसने भी दुपट्टे के सहारे अपने घर में आत्महत्या कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News / Gonda / Gonda: प्रेमी के मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने फांसी के फंदे से लटक कर दे दी जान, दो परिवारों में मचा कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो