फैटी लिवर बढ़ने का कारण
फैटी लिवर की समस्या तब उत्पन्न होती है जब शरीर में फैट की मात्रा अधिक हो जाती है और शरीर उसे ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता। इस स्थिति में अतिरिक्त फैट लिवर की सेल्स में जमा होने लगता है, जिससे लिवर की functioning affected होती है। यह समस्या धीरे-धीरे विकसित होती है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख है अनहेल्दी लाइफस्टाइल। आज के समय में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा मोटापा,शराब का सेवन, डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस इन कारणों से भी बढ़ती है फैटी एसिड का खतरा।फैटी लिवर के लिए 5 फायदेमंद फल
संतरा (Orange)संतरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना संतरे का सेवन करना फैटी लिवर की समस्या में लाभदायक हो सकता है।
अंगूर में भी विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
फैटी लिवर की स्थिति में केले का सेवन लाभकारी होता है। इसमें विटामिन B6, विटामिन C और विटामिन A के साथ-साथ नेचुरल स्टार्च भी पाया जाता है, जो लिवर की सेहत को सुधारने में सहायक होता है। रोजाना केला खाने से लिवर को ज़रूरी पोषण मिलता है।
क्रैनबेरी में मौजूद एंथोसायनिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और लिवर की कोशिकाओं को डैमेज से बचाते हैं। सेब (Apple)
सेब लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व लिवर की सफाई करने के साथ-साथ उसकी कार्यक्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से सेब खाने से फैटी लिवर की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है।