Pahalgam Tourist Places: गर्मी में घूमने का मन है तो पहलगाम के पास की ये 5 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं
Pahalgam Tourist Places: अगर आप गर्मियों में ठंडी और खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं तो पहलगाम आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इस आर्टिकल में हम आपको पहलगाम के पास की पांच शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं लगतीं।
Pahalgam Tourist Places: अगर आप इस गर्मी में कहीं ठंडी और खूबसूरत जगह जाने का सोच रहे हैं तो जम्मू-कश्मीर का पहलगाम के पास की ये जगहें आपके लिए शानदार ऑप्शन है। यहां की वादियां, बहती नदियां और हरियाली दिल को सुकून देती हैं। पहलगाम के आस-पास ऐसी कई जगहें हैं जो कम भीड़भाड़ वाली हैं और अपने नेचुरल ब्यूटी से आपका दिल जीत लेंगी। आइए जानते हैं पहलगाम (Pahalgam) के पास की 5 ऐसी खास जगहों के बारे में, जहां इस बार आप छुट्टियां मना सकते हैं।
Chandanwari Pahalgam चंदनवाड़ी पहलगाम से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित है और अमरनाथ यात्रा का पहला पड़ाव भी है। यहां अप्रैल से जून के बीच बर्फ की सफेद चादर देखने को मिलती है। चंदनवाड़ी में बर्फ से खेलने, फोटो खिंचवाने और प्रकृति के बीच वक्त बिताने का अलग ही मजा है। गर्मियों में भी यहां हल्की ठंडक बनी रहती है। जिससे यह जगह और भी खास लगती है।
बैसरन घाटी को ”मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है। पहलगाम (Pahalgam) से लगभग 5 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके यहां पहुंचा जा सकता है। चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़, खुला मैदान और बर्फ से ढकी चोटियां इस घाटी को बहुत सुंदर बनाते हैं। यहां आप पिकनिक का मजा ले सकते हैं या घोड़े की सवारी करके आसपास की पहाड़ियों को निहार सकते हैं।
3. शेषनाग झील
शेषनाग झील पहलगाम से करीब 27 किलोमीटर दूर है और ये अमरनाथ यात्रा के रास्ते में पड़ती है। ये झील चारों तरफ बर्फीली पहाड़ियों से घिरी हुई है और यहां का नीला पानी देखने लायक होता है। अगर आप शांति पसंद करते हैं और भीड़ से दूर कुछ वक्त प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम सही है।
4. अरु घाटी
अरु घाटी पहलगाम से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर है और ये जगह ट्रैकिंग, कैंपिंग और फोटोग्राफी के लिए बहुत मशहूर है। यहां की हरियाली, बहती हुई लिद्दर नदी और साफ हवा मन को ताजगी देती है। अरु गांव की सादगी और यहां के लोग भी पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। अगर आप शोर-शराबे से दूर रहना चाहते हैं तो अरु घाटी आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है।
5. कोलाहोई ग्लेशियर
Kolahoi Glacier Pahalgam कोलाहोई ग्लेशियर अद्भुत जगह है। यह पहलगाम से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ा ट्रैकिंग करना पड़ता है, लेकिन रास्ता बेहद सुंदर होता है। बर्फ से ढका ग्लेशियर और आसपास की पहाड़ियां इसे देखने लायक बना देती हैं। यह जगह खासतौर पर एडवेंचर लवर्स के लिए है जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ थोड़ा रोमांच भी चाहते हैं।