scriptAaj Ka Rashifal 23 February: मेष, वृषभ समेत 7 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 23 February 2025 Daily Horoscope Sunday Aries Taurus will get monetary benefits know in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February: मेष, वृषभ समेत 7 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 23 February: दैनिक राशिफल रविवार का संकेत है कि 23 फरवरी को मेष वृषभ समेत 7 राशियों के लोगों को धन लाभ हो सकता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में आप भी जान सकते हैं अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday)

भारतFeb 22, 2025 / 06:31 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: आज का राशिफल रविवार 23 फरवरी 2025

Daily Horoscope Sunday: रविवार को आपका करियर कौन सा मोड़ लेगा, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, ये सवाल मन में है तो आज का राशिफल में जानिए हर सवाल का जवाब (today horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 23 फरवरी के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में विनम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल रविवार के अनुसार 23 फरवरी को वृषभ राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार रविवार 23 फरवरी को आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। रविवार को धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः

इन 4 राशियों को सताएगी मंगल की सीधी चाल, मार्गी मंगल से अगले 39 दिन रहना होगा संभलकर

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार रविवार को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 23 फरवरी को अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें ।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को कम बोलें, अच्छा बोलें। 23 फरवरी को शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ेंः

24 फरवरी को बदल जाएगी मंगल की चाल, कई राशियों की पलट जाएगी किस्मत

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 23 फरवरी को सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। रविवार को लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 23 फरवरी के अनुसार रविवार को नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

रविवार राशिफल धनु राशि 23 फरवरी के अनुसार आजकल आपका समय चिंताजनक रूप से व्यतीत हो रहा है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
ये भी पढ़ेंः Shani Rashi Parivartan 2025: ढाई साल बाद होगा शनि का राशि परिवर्तन, मिथुन, कर्क समेत 8 राशियों को मिलेगा धन वैभव, पद प्रतिष्ठा

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशिफल रविवार के अनुसार 23 फरवरी के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल 23 फरवरी के अनुसार रविवार को समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं, लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल रविवार के अनुसार अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। 23 फरवरी को सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 23 February: मेष, वृषभ समेत 7 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो