आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
आज का राशिफल मेष राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को धन का आगमन सुगम होगा, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, कामकाज में बदलाव के योग बन रहे हैं। संतान के कार्यों पर नजर रखें,
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज का राशिफल वृषभ राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आपके व्यवहार और कार्य कुशलता से अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपसी विचार विमर्श लाभप्रद रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आज का राशिफल मिथुन राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, संतान की उन्नति होगी। वैवाहिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, यात्रा के योग बन रहे हैं। ये भी पढ़ेंः Man Sthir Karne Ke Upay: किसी काम में नहीं लग रहा मन तो करें चंद्रमा का उपाय, जानें मंत्र, लाभ और व्रत का नियम आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
आज का राशिफल कर्क राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को पुराने मित्रों से भेंट होगी। व्यापार व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं, संपत्ति के विवादों में धन खर्च होगा। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।
आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
दैनिक राशिफल सिंह राशि मंगलवार के अनुसार 4 फरवरी को लंबे समय से रूके कार्यों में गति आएगी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
दैनिक राशिफल कन्या राशि मंगलवार के अनुसार 4 फरवरी को अकस्मात किसी बड़े खर्च की आशंका है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्यों में गति आएगी, आर्थिक तंगी दूर होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। ये भी पढ़ेंः Saraswati Puja Sampurn Vidhi: बसंत पंचमी पर ऐसे करें सरस्वती पूजा, ये है मंत्र समेत संपूर्ण विधि आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
दैनिक
राशिफल तुला राशि के अनुसार 4 फरवरी मंगलवार को वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
मंगलवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, धन हानि की आशंका है। सतर्कता से कार्य करें, परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
मंगलवार राशिफल धनु राशि 4 फरवरी को आमदनी के नए साधनों को स्थापित करेंगे, घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 2 to 8 February: तुला और मीन राशि को करियर में मिलेगी तरक्की, खूब मिलेगा पैसा, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
मंगलवार राशिफल मकर राशि के अनुसार नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।
धार्मिक आस्था बढ़ेगी, पुराने मित्रों से वार्तालाप से खुश होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे, आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
कुंभ राशिफल 4 फरवरी के अनुसार नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहमानों का आगमन संभव है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा। विरोधी आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे। आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)
मीन राशिफल 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें, माता-पिता के
स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। परिवार में चल रही समस्या का समाधान होगा, कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी।