Weekly Horoscope 9 To 15 February: नए सप्ताह में 2 राशियों की पूरी हो सकती है हर मनोकामना, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य
Weekly Horoscope 9 To 15 February: रविवार से शुरू हो रहा सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, भाग्य साथ देगा या नहीं, आमदनी ठीक रहेगी या नहीं, प्रतियोगिता परीक्षा कैसी रहेगी, वैलेंटाइन वीक में लव लाइफ कैसी रहेगी। इन सब सवालों से मन चिंतित हैं तो पढ़ें साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 9 फरवरी से 15 फरवरी 2025, इसे आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं, ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास (saptahik rashifal mesh se kanya)
Weekly Horoscope 9 To 15 February 2025: साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 9 से 15 फरवरी 205
Saptahik Rashifal Mesh Se Kanya: फरवरी का नया सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण है। इसी महीने बृहस्पति मार्गी हुए हैं, जबकि 11 फरवरी को बुध गोचर होगा तो 12 फरवरी 2025 को आत्मा के कारक सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। यहां बुध, शनि और सूर्य का त्रिग्रही योग बनेगा।
यह योग अत्यंत शुभ फल दायक है, हालांकि कुछ लोगों के लिए कुछ चुनौती भी लाएगा, लेकिन इसको ठीक से हैंडल करने पर इसका दीर्घकाल में लाभ ही मिलेगा। ऐसे में आपकी राशि मेष से कन्या में से कोई है तो साप्ताहिक भविष्यवाणी मेष से कन्या में जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषी अनीष व्यास से जानिए आप लोगों के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 9 फरवरी से 15 फरवरी 2025 (Weekly Horoscope 9 To 15 February 2025)
मेष साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)
करियर और आर्थिक जीवन(Weekly Horoscope Aries Career): मेष साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में आपके लिए अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।
सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में अपेक्षा से कम उद्देश्य की पूर्ति होने पर मन थोड़ा हताश रह सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रह सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा अधिक कठिनाई भरा रह सकता है। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी।
सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत आदि पर अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। पारिवारिक जीवनः सप्ताह के पहले भाग के मुकाबले आखिरी भाग थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। उतार-चढ़ाव वाले समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य राशिफलः सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसम जनित बीमारी या किसी चोट से शारीरिक या मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें वर्ना अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को मन परेशान रहेगा। इस सप्ताह शिव रुद्राष्टकं का पाठ लाभ देगा।
साप्ताहिक वृषभ राशिफल (Weekly Horoscope Taurus)
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक वृषभ राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार नया सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।
करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार की प्राप्ति तो नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन आदि से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से कार्य विशेष के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा।
सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान होता हुआ नजर आएगा। यदि आप विदेश में अपना कारोबार करने की सोच रहे हैं या फिर पहले से ही उससे जुड़ा कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती हैं। इस सिलसिले में की जाने वाली विदेश यात्रा शुभ फल प्रदान करने वाली रहेगी।
पारिवारिक जीवन(Weekly Horoscope Taurus Family Life): वृषभ राशिफल पारिवारिक जीवन के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह के आखिरी भाग में अचानक से प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। यह समय सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
वृषभ लव लाइफः वृषभ फैमिली लाइफ 9 से 15 फरवरी के अनुसार प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
करियर और आर्थिक जीवन (Weekly Horoscope Gemini Career):साप्ताहिक मिथुन राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार 9 फरवरी से 15 फरवरी 2025 का सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी स्थिति कभी घणी घना तो कभी सूखा चना जैसी रहने वाली है। कुल मिलाकर करियर हो या कारोबार आपको इस पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनकी सभी चालों को नाकाम करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित करने में कामयाब होंगे।
सप्ताह का आखिरी भाग कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच समन्वय बनाने में कुछ कठिनाई आ सकती है। पारिवारिक जीवन (Weekly Horoscope Gemini Family Life):सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मध्यस्थता से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल आएगा। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें विरोधी पक्ष आपके सुलह-समझौते की पेशकश कर सकता है।
इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से रविवार से शनिवार का सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ प्रेम-व्यवहार बना रहेगा। घर के प्रिय सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य राशिफलःसप्ताह के अंत में मिथुन राशि के लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा चोट-चपेट के चलते परेशान हो सकते हैं। बुधवार के दिन किन्नरों को श्रृंगार की वस्तुएं दान करें।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Cancer)
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 9 फरवरी से 15 फरवरी के अनुसार नया सप्ताह कर्क राशि के लोगों को मनचाहा फल प्रदान करेगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये कार्य और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।
विद्यार्थियों और प्रतियोगिता, परीक्षा की दृष्टि से फरवरी का यह समय आपके लिए शुभता लिए है। सप्ताह के पहले भाग में छात्रों को विशेष सफलता मिलने का योग बनेगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी मे जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिलेगा।
उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आप विदेश में अपना करियर-कारोबार बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह इस दिशा में प्रयास करने पर आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है।
इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों की मनचाहे स्थानांतरण की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस सप्ताह सीनियर के सहयोग से आपको नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।
व्यापारी वर्ग को भी बाजार में आई तेजी से मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। चूंकि अभी समय आपके अनुकूल चल रहा है इसलिए अपने समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में अपनी ताकत लगाएं। ऐसा करने पर आपकी आय, मान-सम्मान आदि में मनचाही वृद्धि होगी।
पारिवारिक जीवन(Weekly Horoscope Cancer Family Life):यदि आप बीते कुछ समय से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान थे तो इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका अप्रत्याशित रूप से समाधान निकल आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
इस सप्ताह लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार संग पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। दैनिक पूजा में भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का जप करें।
करियर और आर्थिक जीवन(Weekly Horoscope Leo Career): सिंह साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन 9 से 15 फरवरी 2025 के अनुसार सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य को सूत्र की तरह याद रखने की जरूरत रहेगी।
इस सप्ताह आपकी जरा सी भी लापरवाही बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। सिंह राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी योजनाओं का खुलासा उसके पूरा होने से पहले बिल्कुल न करें।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह उतावले न हों और न ही किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ी बिजनेस डील करें, वरना आपका निवेश किया हुआ धन फंस सकता है। थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी तथा फुटकर कारोबार करने वालों के लिए सामान्य साबित होगा।
पारिवारिक जीवन (Weekly Horoscope Leo Family Life): ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नया सप्ताह का मध्य भाग सिंह राशि वालों के घर-परिवार की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कतिपय घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय आप अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का आदर करें वर्ना अनावश्यक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसके लिए स्वयं की ओर से खूब प्रयास करें तथा दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं। सिंह राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपना अहंकार और शंका को त्यागना होगा और अपने लव पार्टनर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करना होगा, वर्ना बनी बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के आखिर में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं।
स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Horoscope Leo Health): सिंह राशि वालों को नए सप्ताह में अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। तन और मन को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। नारायण कवच का पाठ करें।
साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Horoscope Virgo)
करियर और आर्थिक जीवन (Weekly Horoscope Virgo Career): साप्ताहिक कन्या राशिफल करियर और आर्थिक जीवन 9 से 15 फरवरी के अनुसार नया सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस हफ्ते दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय उनके मान-सम्मान का ध्यान रखें और कोई भी ऐसा आचरण न करें जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा को नुकसान होने की आशंका रहे। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।
पारिवारिक जीवन(Weekly Horoscope Virgo Love Life): नए सप्ताह में कन्या राशि वालों को घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं के कारण चिंतित होना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातक पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह की उपेक्षा न करें वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है।
कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हाल-फिलहाल में हुई किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती हैं, लेकिन उतावलेपन या भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे बदनामी झेलनी पड़े।
सुखी वैवाहिक जीवन जीने के लिए कन्या राशि के लोगों को अपने लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने सही तरह से प्रकट करें।
स्वास्थ्य राशिफल(Weekly Horoscope Virgo Health): कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में कन्या राशि के लोगों को अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए वर्ना आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
विशेष रूप से सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से बचें। रोज भगवान श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।