scriptWeekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: इन 3 राशि के लवर बन सकते हैं लाइफ पार्टनर, जानें कैसे बीतेगा वैलेंनटाइन डे | Patrika News
राशिफल

Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: इन 3 राशि के लवर बन सकते हैं लाइफ पार्टनर, जानें कैसे बीतेगा वैलेंनटाइन डे

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo: मेष से कन्या राशि वालो तक के लोगों के लिए यह वैलेंटाइन वीक प्रेम संबंधों के मामले बहुत शानदार रहने वाला है। यहां पढ़िए अपनी राशि के बारे में 10 से 17 फरवरी तक का साप्ताहिक लव राशिफल

भारतFeb 09, 2025 / 02:00 pm

Sachin Kumar

Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025

मेष से कन्या तक का साप्ताहिक लव राशिफल10 से 17 फरवरी तक

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo: साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार आपकी राशि मेष से कन्या के बीच में है। और आप अपनी लव लाईफ के बारे में जनना चाहते हैं। तो यहां दीप्ति शर्मा से जानिए। आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है? आपके प्रेम संबंधों में क्या उतार-चढ़ाव आने वाला है? (साप्ताहिक लव राशिफल 10 से 17 फरवरी 2025)

Aries Weekly Love Horoscope: मेष राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

Aries Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: मेष राशि के जातकों से कहा जा रहा है कि आने वाला जो हफ्ता प्रेम और संबंध के विषय में थोड़ा सा चैलेंजिंग रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्य को सही समय के लिए टालें। किसी भी प्रकार से अभी यात्रा न करें, अवॉइड करें। इसके साथ ही क्रोध की ऊर्जा से बचें। दोनों पार्टनर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप ना करें।

Weekly Love Rashifal Taurus: साप्ताहिक लव राशिफल वृषभ राशि

Weekly Love Rashifal Taurus 10 To 17 February 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला हफ्ता प्रेम और संबंधों के विषय में थोड़ा सा चुनौती पूर्ण रह सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से अपने पार्टनर को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। जिस तरह वजह से थोड़ा सा तनातनी का माहौल बना रह सकता है। आपको कहा जा रहा है कि अपने पार्टनर के साथ क्लियर कम्युनिकेशन रखें, अपनी परिस्थिति को उनके सामने स्पष्ट रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

Gemini Weekly Love Rashifal: मिथुन का साप्ताहिक लव राशिफल

Gemini Weekly Love Rashifal 10 To 17 February 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला हफ्ता अपने प्रेम और संबंध के लिए बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। जिस चीज की परिकल्पना की थी या जो स्वप्न देखा था वह पूरा होगा। कहीं ना कहीं पार्टनर के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ ही जीवन में एक अच्छा सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। हो सकता है कि आपका जो प्रेम प्रसंग है वह विवाह में तब्दील हो सके।

Weekly Cancer Love Horoscope: साप्ताहिक कर्क लव राशिफल

Weekly Cancer Love Horoscope 10 To 17 February 2025: कर्क राशि वालों के लिए आने वाला हफ्ता बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है प्रेम और संबंधों के लिए। डिवाइन गाइड कर रहे हैं कि जैसा बर्ताव आप अपने लिए चाहते हैं ठीक वैसा ही अपने पार्टनर के साथ करने का प्रयास करें। आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं, उनसे प्रेम करें। उनको आप एहसास कराएं कि वह आपके लिए कितने ज्यादा महत्वपूर्ण है। और अपने पार्टनर के साथ किसी पार्टी में या किसी सेलिब्रेशन का हिस्सा जरूर बनें।

Singh Weekly Love Rashifal: सिंह का साप्ताहिक लव राशिफल

Singh Weekly Love Rashifal 10 To 17 February 2025: सिंह राशि वालों के लिए कहा जा रहा है कि इस हफ्ते प्रेम और प्रेम और संबंध के विषय में कुछ छूटेगा। हो सकता है कोई पुरानी आदत छूट जाए। हो सकता है कि कोई आपका जो एक था वह आपकी जिंदगी से पूरी तरह से चला जाए। या फिर कोई रिश्ता भी ब्रेकअप हो सकता है। परमात्मा आपको गाइड कर रहे हैं। इसलिए जो जा रहा है चाहे वह कोई आदत हो, आपका पार्टनर हो या कोई भी ऐसे नेगेटिविटी जो कहीं ना कहीं आप के लिए ठीक नहीं थी। उसे छोड़ना ही आपके लिए बेहतर है। क्योंकि समय ने आपके लिए बहुत कुछ अच्छा प्लान किया हुआ है।

Weekly Virgo Love Rashifal: साप्ताहिक कन्या लव राशिफल

10 To 17 February 2025 Weekly Virgo Love Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह प्रेम और संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। पुरानी जो परेशानियां चली आ रही थी आप लोगों के रिश्ते में वह सॉर्ट आउट हो जाएगी परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा किसी मांगलिक उत्सव में पार्टिसिपेट कर सकते हैं कहीं ना कहीं जो ब्लॉकेज थे जो परेशानियां थी उसका निस्तारण होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: इन 3 राशि के लवर बन सकते हैं लाइफ पार्टनर, जानें कैसे बीतेगा वैलेंनटाइन डे

ट्रेंडिंग वीडियो