scriptWeekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: इन 5 राशि के लोगों को मिल सकता है अपना प्यार, जानिए क्या कहता है साप्ताहिक लव राशिफल | Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025 People Libra Scorpio Sagittarius Capricorn Aquarius 5 zodiac signs find love know weekly love horoscope says In hindi | Patrika News
राशिफल

Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: इन 5 राशि के लोगों को मिल सकता है अपना प्यार, जानिए क्या कहता है साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly love horoscope libra To Pisces: तुला से मीन राशि वालों के लिए वैलेंटाइन वीक लव लाइफ के मामले में कैसा रहने वाला है? किसको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा तो किसके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और किसको मिलेगा रोमांस का मौका? वह सभी सवालों के जबाव जो आप जानना चाहते हैं। यहां साप्ताहिक लव राशिफल 10 से 17 फरवरी में जानिए दीप्ति शर्मा से….

भारतFeb 09, 2025 / 01:58 pm

Sachin Kumar

Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025

तला से मीन तक का साप्ताहिक लव राशिफल 10 से 17 फरवरी तक

Weekly love horoscope libra To Pisces: साप्ताहिक लव राशिफल से सभी राशियों की लव लाईफ के बारे में पता चलता है। अगर आपकी राशि तुला से मीन के बीच है। और आप अगले सप्ताह का लव राशिफल या अपने पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों के बारे में जानने के इच्छुक हैं। तो पढ़ें 10 से 17 फरवरी तक का साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly libra love horoscope: साप्ताहिक तुला लव राशिफल

Weekly libra love horoscope 10 To 17 February 2025: तुला राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह प्रेम और संबंधों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला हैं। मैत्रीपूर्ण प्रेम प्रसंग बने रहेंगे। आपके बीच में प्यार जो है वह बहुत ही खूबसूरती से आगे बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी, एक दूसरे के सहयोग करने की भावना बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह हफ्ता आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको सलाह है कि प्रेम की अखंडता को बनाए रखेंगे तो बहुत ही अच्छा रहेगा। इसके साथ ही लोग कहीं ना कहीं आपसे इंस्पायर भी होंगे।

Saptahik Vrishchik Love Rashifal: साप्ताहिक वृश्चिक लव राशिफल

10 To 17 February 2025 Saptahik Vrishchik Love Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला हफ्ता प्रेम के लिए बहुत ही बेहतरीन गुजरेगा। पार्टनर्स मिलकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी। अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम के प्रस्ताव भी आ सकते हैं, विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। कुल मिलाकर यह हफ्ता बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको अपने वैलेंटाइन से आपकी मुलाकात होगी। आप से कहा जा रहा है कि अपने प्रेम पर भरोसा रखें उसे खुला छोड़ें।

Sagittarius Weekly Love Horoscope: धनु का साप्ताहिक लव राशिफल

Sagittarius Weekly Love Rashifal 10 To 17 February 2025: धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के मामलों में बहुत ही खूबसूरत रहने वाला है। आपका प्रेम और ज्यादा मजबूत होने वाला है। इस दौरान आप अपने पार्टनर को फूल या परफ्यूम जरूर भेंट करें। आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आप अपने पुराने अनुभवों को एक-दूसरे से साझां करेंगे। अगर पार्टनरशिप में किसी भी प्रकार की नेगेटिव सिचुएशन आती है तो उसे अपने एक्सपीरियंस से आप बहुत इजीली जो सोल्व कर लेंगे।

Weekly Capricorn Love Rashifal: साप्ताहिक मकर लव राशिफल

Weekly Capricorn Love Rashifal 10 To 17 February 2025: मकर राशि वालों के लिए आने वाले हफ्ता में प्रेम संबंध के विषय में एक नई शुरुआत होगी। नए संबंध बनेंगे, नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने पार्टनर की तरफ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अपनी रिलेशनशिप में कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। यहां तक कि आपके संबंध में किसी बात को लेकर चल रही पुरानी परेशानी को समाधान करके नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

Kumbh Ka Weekly Love Rashifal: कुंभ का साप्ताहिक लव राशि

10 To 17 February 2025 Kumbh Weekly Love Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह प्रेम और संबंधों के विषय में बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। यहां तक कि आपका एक्स यानि पुराना प्रेमी आपकी लाईफ में वापस आ सकता है। आपके पूर्व जन्म के संबंध भी इस सप्ताह आपके साथ मिल सकते हैं। इस समय आप कार्मिक रिलेशनशिप में आप आ सकते हैं। कुल मिलाकर कुछ पहले से जो रिलेशनशिप चल रही है चाहे वह इस जन्म की हो या पूर्व जन्म की उनसे आपकी मुलाकात हो सकती है। साथ ही आपके संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। कुछ नए रिश्ते भी जन्म ले सकते हैं। जहां पर आपको एक बार में देखते ही बहुत स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री का एहसास होगा। साथ ही आपको सलाह है कि आपकी जो इनट्यूशन कहती है उस पर भरोसा रखें।

Meen Ka Saptahik Love Horoscope: साप्ताहिक मीन लव राशिफल

Meen Ka Saptahik Love Horoscope 10 To 17 February 2025: मीन राशि के प्रेमियों को इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ समझौता करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने पार्टनर को अपने पार्टनर को समझाना पड़ेगा, ना चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं, जो आपको हर्ट कर रहे हों, चोट पहुंचा रहे हों। लेकिन अपनी पार्टनर की खुशी के लिए आपको ऐसा करना पड़ेगा। आपको कहा जा रहा है कि यह समय अपने प्यार को समझना है। परमात्मा से प्रार्थना कर सकते हैं अपने इष्ट के सामने अरदास लगा सकते हैं।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Love Horoscope 10 To 17 February 2025: इन 5 राशि के लोगों को मिल सकता है अपना प्यार, जानिए क्या कहता है साप्ताहिक लव राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो