IMD Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड का असर कम हो गया है। दिन में चटक धूप चुभने लगी है। रात का पारा भी 12 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो फरवरी का महीना लगते ही मौसम में फिर बड़ा बदलाव दिख सकता है। हवा का रुख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी के पहले सप्ताह में जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की सभावना है।
इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक था।
IMD Weather : गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। वहां हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे एक द्रोणिका भी सबद्ध है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। एक ओर तीन फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने से जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की सभावना है।
Hindi News / Jabalpur / IMD Weather : दिल ‘खोलकर’ खिली धूप… लगा मानो ‘छू-मंतर’ हो गई ठंड