script21 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जबलपुर में आज भी बारिश के आसार | MP Weather : rainfall alert in jabalpur 21 march 2025 | Patrika News
जबलपुर

21 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जबलपुर में आज भी बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के कई शहर बारिश से भीगते नजर आएंगे।

जबलपुरMar 20, 2025 / 12:02 pm

Lalit kostha

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में लू चलने की चेतावनी, रहें सावधान..
MP Weather : मौसम में बदलाव के साथ ही अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के कई शहर बारिश से भीगते नजर आएंगे। होली के बाद संभाग के जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को नए सिस्टम के सक्रिय होने से सभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश हुई। रात 9.30 बजे गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। गुरुवार को जबलपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

special Trains : अब जबलपुर होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, हमसफर की 2 ट्रिप रद्द

MP Weather

MP Weather : दिन मे गर्मी

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य था। जबकि रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से 16.4 डिग्री तक उतर गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा।
MP Weather
Alert of rain with thunderstorm in 7 divisions of MP

MP Weather : दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। देश के उत्तरी हिस्से में हरियाणा के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ की ओर से पास होती नजर आ रही है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। इसके असर से संभाग के जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 21 मार्च तक इसी प्रकार बारिश का दौर बना रह सकता है।

Hindi News / Jabalpur / 21 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जबलपुर में आज भी बारिश के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो